बॉलीवुड

कंगना ने लॉकअप में मुनव्वर फारूकी को सुनाई सजा ए मौत, जानिए क्या था मुनव्वर का रिएक्शन

कंगना का रियलिटी शो लॉक अप(Lock Up) शुरू होने से पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर चुका है। इसकी सबसे बड़ी वजह कंगना रनौत(Kangana Ranaut) और उनकी जेल के कैदी बनने वाले कंटेस्टेंट्स हैं। शो के प्रीमियर पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी(Munawar Faruqui) भी नजर आए थे। मुनव्वर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अपने बयान के कारण सलाखों के पीछे भी पहुंच चुके हैं। लेकिन शो के दौरान कंगना ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद मुनव्वर भी अपने ही रंग में नजर आए और उन्होंने भी सीधे सीधे कंगना से पंगा ले लिया।

मजाक के मूड में दिखी कंगना

दरअसल शो के प्रोमो में कंगना मुनव्वर से कहती नजर आ रही हैं, ‘मुनव्वर यहां क्यों आये हो, मुझसे पंगा लेने तो नहीं आये हो न? मजाक कर रही हूं यार। हम भी तो जोक मार सकते हैं ना.’ कंगना की बात सुनकर मुनव्वर ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘बस आपका जोक थोड़ा फनी नहीं था.’ मुनव्वर ने आगे कहा, ‘मुझे कॉमेडी से कुछ चेंज नहीं करना है। आज तक कोई कलाकार क्रांति नहीं ला पाया है.’ मुनव्वर फारूकी की बात सुनकर कंगना शॉकिंग रिएक्शन देते हुए कहती हैं कि ‘क्या कहा आपने? कलाकार क्रांति नहीं ला पाया? अगर यहां सजा-ए-मौत होती, तो वो इनको दे दी जाती।’ इसके जवाब में मुनव्वर कहते हैं, ‘मेरे को धमकियां मत दीजिये।’

विवादित बयानों से बटोरी थी सुर्खियां

मुनव्वर फारूकी(Munawar Faruqui) और कंगना रनौत दोनों की ही विचारधारा पॉलिटिक्स और सामाजिक मुद्दों को लेकर बिल्कुल जुदा हैं. ऐसे में उन दोनों को एक साथ एक मंच पर देखना दिलचस्प होगा। मुनव्वर पहले भी सोशल मीडिया पर कंगना को उनके बयानों को एकर ट्रोल करते रहे हैं. मुनव्वर फारूकी ने अपना करियर 2017 में स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर शुरू किया था। लेकिन उन्हें सुर्खियां तब मिली जब 2021 में उन्हें इंदौर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान के कारण गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में उन्हें लगभग एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। शो में मुनव्वर के अलावा निशा रावल, करणवीर वोहरा, पूनम पांडे और बबिता फोगाट जैसे जाने पहचाने चेहरे नजर आने वाले हैं. यह शो ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहा है।

यह भी पड़े

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago