बॉलीवुड

अपने इन किरदारों से दीपिका ने चुराया था दर्शकों का दिल, हर रोल में दिखा था अलग अंदाज

Deepika Padukone Movies: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने स्टाइल और फिल्मों की वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंची जहां पर उनके नए लुक को देखकर के हर कोई हैरान रह गया। ब्लैक ड्रेस और शार्ट हेयर में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका को इस इंडस्ट्री में आए 12 साल हो गए हैं और इन 12 सालों में दीपिका अपने करियर की ऊचाइयों पर पहुंच गई हैं।

बता दें कि दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत शाहरूख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से की थी। वहीं इन दिनों वो अपनी फिल्म छपाक को लेकर के खबरों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बताने जा रहीं। इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे दीपिका के उन दमदार किरदारों के बारे में जिन्होंने उन्हें इतना कामयाब बनाया है।

फिल्म: ओम शांति ओम (2007) [Om Shanti Om]

किरदार: शांति प्रिया/सैंडी

india today

दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से की थी। इस फिल्म में वो शाहरूख खान के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया था और उनके दोनों ही किरदारों ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था।

फिल्म: कॉकटेल (2012) [Cocktail Movie]

किरदार: वेरॉनिका

pinterest

साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल जिसमें दीपिका ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसे अपनी मर्जी और शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद था। यह फिल्म 3 दोस्तों की कहानी पर बेस्ड थी। इस फिल्म में दीपिका के साथ सैफ अली खान और डियाना पेंटी भी नजर आए थे। इस फिल्म में सैफ और दीपिका के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। दीपिका के इस किरदार के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी।

लेकिन एक समय पर दीपिका इस किरदार को करने के लिए तैयार नहीं थी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। दीपिका ने बताया था कि वह शुरुआत में इस किरदार के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी लेकिन फिर वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलीं और ऐसा किरदार निभाया जो उनके करियर के सबसे बोल्ड और बेबाक किरदारों में शुमार हो गया।

यह भी पढ़े:

फिल्म: गोलियों की रासलीला रामलीला (2013) [Goliyon Ki Raasleela Ram Leela]

किरदार: लीला

times of india

साल 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दीपिका ने एक गुजराती लड़की का किरदार निभाया था जो बेहद ही साहसी और बेबाक थी। इस फिल्म में दीपिका के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उनका रोमांटिक किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म: बाजीराव मस्तानी (2015) [Bajirav Mastani]

किरदार: मस्तानी

NDTV

साल 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका के किरादर ने तो लोगों के दिलों में वो छाप छोड़ी जिसको लोग अभी तक याद करते हैं। फिल्म में दीपिका और रणवीर सिंह के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का किरदार निभाया था। दीपिका ने इस फिल्म में एक तरफ तो एक वीरांगना का किरदार निभाया था वहीं दूसरी तरफ वीर पेशवा से मोहब्बत करने वाली महिला का।

फिल्म: पद्मावत (2018) [Padmavat]

किरदार: पद्मावती

KalingaTV

साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिका के लुक, पहनावे से लेकर के उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खासा पसंद किया था। हालांकि यह फिल्म रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में भी घिरी थी लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में शाहिद और रणवीर सिंह के किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago