thenational
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में एंट्री की तो वहां भी बुलंदियों को ही छुआ और फिर पकड़ ली हॉलीवुड की राह। ये शख्सियत हैं प्रियंका चोपड़ा। जो जिस चीज़ को हाथ लगाती हैं मानो वो सोना बन जाता है। तभी तो हिंदी सिनेमा के खास सम्मान प्रियंका चोपड़ा को मिल चुके हैं, नेशनल अवॉर्ड के साथ साथ अलग-अलग कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड तो प्रियंका चोपड़ा को दिया जा ही चुका है साथ ही प्रियंका 2016 में पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी प्रियंका आज जाना -माना नाम है। बीते साल ही उन्होने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है और अब वो न्यूयार्क में ही सेटल हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक के करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं।
उनकी कई फिल्में जबरदस्त हिट रही हैं जैसे-फैशन, डॉन, मैरी कॉम, बर्फी, दिल धड़कने दो, कमीने और सात खून माफ। लेकिन एक और फिल्म है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के किरदार को भुलाया जा नहीं सकता। वो है बाजीराव मस्तानी की काशीबाई। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा सेकेंड लीड एक्ट्रेस थीं लेकिन जो अभिनय उन्होने दिखाया उससे वो एक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।
बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा ने पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया था जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। यूं तो इस फिल्म से पहले ही प्रियंका को काफी पहचान मिल ही चुकी थी लेकिन बाजीराव मस्तानी में निभाए उनके किरदार को काफी सराहना मिली। बॉलीवुड सेलिब्रेटी के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने उनके काम को खूब पसंद किया। इस फिल्म की यूएसपी थी इसके डायलॉग। लिहाज़ा हम आपके लिए लाए हैं
1.हीरे में हीरा हो तो उसे कहते हैं कोहिनूर,राव का नाम लेते ही काशी के चेहरे पर आता है नूर
2.आप हम से हमारी जिंदगी मांग लेते, हम आपको खुशी-खुशी दे देते, पर आपने तो हम से हमारा गुरूर छीन लिया
3.ज़िंदगी के कितने साल हमने जिसकी परछाई में बिता दिए वो आज अचानक अंधेरे में चला गया, एक बार भी नहीं सोचा इस परछाई का क्या होगा
4.पराए लोगों से क्या शिकायतें, घाव तो अपने लोगों से ज्यादा चुभते हैं
5.अगर हमनें उन्हे जाते हुए देखा तो उनके साथ हमारी जान चली जाएगी
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…