बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा लाइव के जरिए WHO के डायरेक्टर जनरल से पूछे कोरोना से संबंधित सवाल !

Coronavirus WHO: जहाँ एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। वहीं सरकार के लाख निर्देशों के वाबजूद भी लोग अभी भी कोरोना वायरस की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं और बार-बार एक ही गलती को दोहरा रहे हैं। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में इस परिस्थिति को देखते हुए संपूर्ण देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है। दूसरी तरफ बॉलीवुड और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के मद्देनजर इंस्टाग्राम लाइव के द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल से कुछ सवाल जवाब किया। यहाँ हम आपको उसी लाइव सेशन से जुड़े कुछ अहम बातों को बताने जा रहे हैं।

लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रियंका ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन कोरोना वायरस से संबंधित कुछ विशेष जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जो कदम उठाया है वो वाकई में सराहनीय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस और टेक्निकल टीम की लीडर मारिया वान केरखोव से इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के जरिए लोगों द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित कुछ सवाल पूछे।

यह भी पढ़े

प्रियंका चोपड़ा ने यह इंटरव्यू कल दोपहर करीबन 12 बजे लिया था, जबकि भारत में इसे रात के 12 बजकर 30 मिनट पर प्रसारित किया गया। ये वही समय था जब देशभर में प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। मालूम हो कि, आज 25 मार्च से संपूर्ण देश को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने यह आवश्यक कदम उठाया है।

प्रियंका ने WHO के डायरेक्टर जनरल से पूछे ये सवाल (Coronavirus WHO)

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा के विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कोरोना से संबंधित जरूरी सवाल पूछे। प्रियंका ने डायरेक्टर जनरल से पूछा की कोरोना वायरस को कैसे ख़त्म किया जा सकता है। इसके जवाब में डॉक्टर टेड्रोस ने कहा, इस समय हम सभी को एकता, साहस और ताकत की जरुरत है। “हमें कोरोना वायरस को दूर करने के लिए पूरी ताकत से लड़ना होगा।” जानकारी हो कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस ने प्रियंका के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा की, इस समय लोगों को खुद पर भरोसा रखना चाहिए और एक साथ मिलकर इस मुसीबत की घड़ी का सामना करना चाहिए, जब तक हम साथ रहेंगे हम सुरक्षित रहेंगे। अक्सर एक साथ किसी चीज का मुकाबला करने से व्यक्ति हर वो चीज पा लेता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती है।

कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए प्रियंका ने दिया डोनेशन

इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान एक व्यक्ति ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा की क्या आपने कोरोना वायरस के पीड़ितों की सहायता के लिए कोई डोनेशन दिया है। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि, उन्होनें पहले ही इस बीमारी से पीड़ित लोगों की सुरक्षा के लिए ग्लोबल सिटीजन फण्ड में डोनेट कर दिया है। इंस्टाग्राम के इस लाइव सेशन के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की टेक्निकल हेड मारिया ने भी प्रियंका से सवाल पूछा की आप और आपकी फिल्म इंडस्ट्री इस महामारी से लड़ने में दुनिया की कैसे मदद कर रहे हैं।

इसके जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद संवेदनशीलता से जवाब देते हुए कहा कि, “हम सभी इस समय एक ही नाव पर सवार हैं, यह एक बेहद संजीदा समय है। हम सभी इस समय सामाजिक रूप से एक दूसरे के काम आने के लिए जिम्मेवार हैं। कोरोना वायरस से सम्बन्धित लेटेस्ट अपडेट देते हुए आपको बता दें कि, अभी फिलहाल करीबन 195 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। अभी तक फिलहाल भारत में कुल 536 लोग इस बीमारी से ग्रसित है और दस लोगों की मौत हो चुकी है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago