Raj Kapoor and Nargis: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय प्रेम कहानियों की बात जब सामने आती है तो राज कपूर और नरगिस की अधूरी प्रेम कहानी को भी लोग याद करते हैं। एक दौर था जब राज कपूर और नरगिस की जोड़ी बहुत ही हिट थी। दोनों के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में हैप्पी एंडिंग तो जरूर देखने को मिल जाती है, लेकिन असल जिंदगी में राज कपूर और नरगिस की यह हैप्पी एंडिंग नहीं हो पाई थी।
दरअसल हुआ यह था कि दोनों जब एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे तो पहले से कृष्णा कपूर से राज कपूर की शादी हो चुकी थी। नरगिस को इस कदर राज कपूर से प्यार हो गया था कि वे उनकी दूसरी पत्नी बनने के लिए भी राजी थीं, लेकिन कृष्णा कपूर को किसी भी हालत में राज कपूर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
दोनों की पहली मुलाकात भी बहुत ही फिल्मी रही थी, क्योंकि राज कपूर नरगिस कपूर की मां से मिलने के लिए उनके घर गए थे, पर मां तो घर पर नहीं थीं, लेकिन नरगिस कपूर उस वक्त बेसन के पकौड़े तल रही थीं। आकर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके बालों और गालों पर बेसन लगे हुए थे। नरगिस के भोलेपन पर राज कपूर उस वक्त फिदा हो गए थे। उसी दौरान नरगिस को भी राज कपूर से प्यार हो गया था और बाद में इन दोनों ने साथ में कई फिल्में की, जो कि सुपरहिट साबित हुई थीं।
दोनों की जोड़ी ने कई ऐतिहासिक हिट फिल्में दी। दोनों ने साथ में छः फिल्में तो आरके बैनर के तले ही दी थी, जिनमें अंदाज बरसात, आग, आह, जागते रहो, श्री 420 चोरी-चोरी और आवारा जैसी यादगार फिल्में शामिल रही थीं। ऑनस्क्रीन के साथ इनकी ऑफस्क्रीन जोड़ी को भी प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया गया।
आरके स्टूडियो की सबसे पहली फिल्म थी आग। इसमें राज कपूर और नरगिस साथ में नजर आए थे और बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्यार के अंकुर भी फूटे थे। फिल्म बरसात में जिस दृश्य में राज कपूर की बाहों में नरगिस झूली थीं, बाद में आरके स्टूडियो का यह लोगो भी बन गया था।
वर्ष 2017 में आरके स्टूडियो में आग लग जाने के बाद कपूर खानदान ने इसके मरम्मत में आने वाले बड़े खर्च को देखते हुए इसे बेचने का फैसला कर लिया था। वैसे, मशहूर पत्रकार मधु जैन ने अपनी किताब फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा: द कपूर्स में इस बात का जिक्र किया है कि इसे बिकने से बचाने के लिए नरगिस ने अपने सोने के कंगन तक बेच दिए थे।
यह भी पढ़े इन 5 सितारों की देव आनंद ने बदल दी थी जिंदगी, एक को तो कॉल पर ही दे दिया ऑफर (Dev Anand)
राज कपूर के प्यार में भले ही नरगिस डूबी हुई थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा हो गया कि कृष्णा कपूर को वे किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में वर्ष 1956 में फिल्म जागते रहो की शूटिंग के बाद कभी भी नरगिस ने दोबारा आरके स्टूडियो में कदम नहीं रखा। हालांकि, राज कपूर ने नरगिस की सभी चीजों को अच्छी तरह से संभाल कर रखा था। जब तक राज कपूर जिंदा रहे, तब तक इन चीजों को कोई हाथ भी नहीं लगा सका था। बाद में सुनील दत्त से नरगिस ने शादी कर ली और राज कपूर को जब इसका पता चला तो वे फूट-फूटकर रोए भी थे।
कृष्णा को दरअसल पता चल गया था राज कपूर और नरगिस के प्यार का और उन्होंने ही नरगिस को राज कपूर से अलग होने की हिदायत दे डाली थी। नरगिस कैंसर से 3 मई, 1981 को जिंदगी की जंग हार गईं और 1988 में 2 जून को अस्थमा की वजह से राज कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की प्रेम कहानी हमेशा के लिए अधूरी रह गई।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…