बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा, पिंक सिटी में लेंगे सात फेरे

Rajkummar Rao and Patralekhaa wedding: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसी महीने ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब इन दोनों की शादी का वेन्यू भी सामने आ गया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की रस्में 10, 11 और 12 नवंबर को शुरू हो जाएंगी। ये कपल पिंक सिटी यानी जयपुर में सात फेरे लेने के लिए तैयार है। इसके लिए तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है।

ये कहानी बड़ी फिल्मी है

राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। कुछ समय पहले कपिल शर्मा शो में राजकुमार राव ने अपनी लेडी लव पत्रलेखा के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनसे मिलने से पहले उन्होंने उनका एक एडवर्टाइजमेंट देखा था, जिसे देखकर वो खुद में सोचने लगे थे- कितना प्यारी लड़की है। इससे तो शादी करनी चाहिए। मगर उनकी लव स्टोरी तब खतरे में आ गयी जब पत्रलेखा ने उनके बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने उनकी फिल्म लव सेक्स और धोखा देखी थी। जिसके बाद उन्हें लगने लगा था कि वो वास्तव में भी वैसे ही बुरे इंसान हैं। मगर बाद में धीरे धीरे राजकुमार ने अपने अच्छे बर्ताव से उनका दिल जीत लिया और दोनों की लव स्टोरी चल निकली।

केवल करीबी होंगे शामिल

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दोनों पिछले आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पत्रलेखा से जब साल 2018 में शादी के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने करियर का हवाला देते हुए कहा था कि राजकुमार राव और वह लगभग 6-7 साल तक तो शादी करने का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं। लेकिन अब दोनों की शादी की खबरें सामने आने के बाद उनके फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

3 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

3 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

4 days ago