देश

यमुना के गंदे पानी में स्नान करने को मजबूर छठ व्रतधारी

Yamuna River Near Kalindi Kunj Amid Toxic Foam: सोमवार से पावन छठ के महापर्व की शुरुआत हो गयी है। भारत में इस पर्व की काफी मान्यता है, दीपावली के 6 दिन बाद कार्तिक मास के छठी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। 4 दिनों तक आयोजित होने वाले इस पर्व में पहले दिन नहाए-खाए की परंपरा है। पूरे देश में छठ पूजा का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन राजधानी दिल्ली से कुछ चौकाने वाली तस्वीरें सामने आयीं हैं ।

गंदे पानी में स्नान कर रहे श्रद्धालु

न्यूज़ एजेंसी ANI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें श्रद्धालु यमुना नदी के झाग वाले गंदे पानी में स्नान करते हुए दिखाई दे रहें हैं। हालाँकि कोरोना महामारी के चलते दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है।

न्यूज़ एजेंसी के द्वारा साझा किये गए वीडियो के अनुसार कालिंदी पुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीली झाग तैर रही है, जिसमें श्रद्धालु स्नान करते हुए दिखाई दे रहें हैं।

अमोनिया का लेवल बढ़ने से बनी झाग

दिवाली बाद हुई आतिशबाजी के कारण और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इसी कारण यमुना नदी में अमोनिया का लेवल बढ़ गया है, जिसके वजह से नदी में झाग जमने लगा है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी बाधित हो गयी है ।
तस्वीरों पर राजनीति

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गयी है, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, इनके साथ-साथ बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी अरविन्द केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा- इसलिए यमुना किनारे छठ पूजा की रोक लगाई गई थी।

Facebook Comments
Abhishek pandey

Share
Published by
Abhishek pandey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago