बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने दीपिका को दिया था धोखा, 9 साल पहले ऐसे बयां किया था दर्द

Ranbir Deepika Relationship: एक समय था जब बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा थी। जिस दिन रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया रिलीज हुई थी, उसी दिन दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम भी रिलीज हुई थी। रणबीर और दीपिका के मेकअप मैन एक ही थे और जब इन्होंने इन दोनों की मुलाकात करवाई तो यहीं से दीपिका-रणबीर की लव स्टोरी का आगाज हो गया था।

बयां किया था दर्द – Ranbir Deepika Relationship

Image Source: Asianetnews

वर्ष 2007 में फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ आई थी, जिससे दीपिका और रणबीर कपूर के बीच करीबी बढ़ी थी। रणबीर के नाम का तो टैटू भी दीपिका ने बनवा लिया था। उनके गर्दन की बैक पर आज भी यह टैटू दिख जाता है। वर्ष 2010 तक पहुंचते-पहुंचते दोनों ने एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। अपने रिश्ते के टूट जाने के दर्द को बाद में दीपिका पादुकोण की ओर से ब्रेकअप का खुलासा करते हुए बयां भी किया गया था।

Deepika Padukone

पकड़ा था रंगे हाथों

Image Source: Asianetnews

रंगे हाथों रणबीर को पकड़ने की बात दीपिका ने कही थी। उन्होंने कहा था कि सारे इमोशन को तब भुलाकर रणबीर से अलग होने का निर्णय उन्होंने कर लिया था। रिश्ते में रहने के दौरान कई लोगों ने उन्हें रणबीर के धोखा देने की बात कही थी। उन्हें खुद यह बात मालूम थी, पर रणबीर के ब्रेकअप न करने की भीख मांगने पर दूसरा मौका उन्होंने उन्हें दिया था। दीपिका का कहना है कि पहली बार धोखा देने पर उन्हें लगा कि शायद रिश्ते में कोई कमी रहने से ऐसा हुआ है, लेकिन जब किसी की आदत ही धोखा देने की बन जाती है, तो सब कुछ देने के बाद भी आप हार जाते हैं।

Ranbir Deepika Relationship – कबूल लिया था रणबीर ने भी

Image Source: Asianetnews

सबसे बड़ी बात यह रही कि बाद में रणबीर कपूर ने भी दीपिका पादुकोण को धोखा देने की बात कबूल ली थी। उन्होंने कहा था कि उस वक्त वे इमैच्योर यानी कि अपरिपक्व और अनुभवहीन थे। रणबीर कपूर का कहना था कि इन चीजों का एहसास आपको बड़े होने पर होता है। आप तब समझते हैं कि प्यार में क्यों आपको होना चाहिए? किसी के लिए यदि आप कमिटेड हो नहीं सकते तो कमिटेड होने का मतलब ही क्या? बेवफाई को लेकर भी रणबीर ने कहा था कि प्यार के रिश्ते को यह तोड़ देती है। एक बार बेवफाई सामने आ गई तो सम्मान ऐसे ही खत्म हो जाता है। विश्वास टूट जाता है। रिलेशनशिप का आधार तो यही है। इसके बिना कोई कैसे रह सकता है?

यह भी पढ़े:

आज की तारीख में

Image Source Left: Kalinga Tv Image Source Right: Asianetnews

दीपिका पादुकोण ने 2018 के नवंबर में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली थी और दोनों खुशहाल जिंदगी गुजर-बसर कर रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के आखिर तक दोनों शादी कर सकते हैं। रणबीर कपूर को बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ देखा जाएगा। वहीं, अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago