Rishi Kapoor Funeral: आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबसे जिंदादिल इंसान ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। बीती रात सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद उन्हें मुंबई के निकटतम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के लाख प्रयासों के वाबजूद भी वो ऋषि कपूर को ना बचा सकें। ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पति और बेटी के साथी दिल्ली में रहती हैं। पिता के मौत की खबर सुनने के बाद एक बार उन्हें देखने की मंशा मन में लिए रिद्धिमा ने मुंबई जाने के लिए इजाज़त तो पा ली लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आइये आपको बताते हैं आखिर कैसे ऋषि कपूर की बेटी ने ली मुंबई जाने की इजाज़त।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी दिल्ली के एक बड़े बिजनेस परिवार के भरत साहनी से हुई है। इसलिए जिस समय ऋषि हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे उस समय उनकी बेटी लॉकडाउन के बीच दिल्ली में फंसी थी। आज सुबह ऋषि कपूर की अचानक मौत के बाद रिद्धिमा अपने पिता को आखिरी बार देखने के लिए तड़प रही थी। मुंबई जाने की इजाज़त पाने के लिए उन्होनें सबसे पहले गृह मंत्रालय को अर्जी दी जिसके कुछ घंटों के बाद उन्हें अब इज़ाज़त मिल गई है। आपको बता दें कि, रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रहती हैं। पिता के मौत की खबर मिलने के बाद उन्होनें मूवमेंट पास के लिए अप्लाई किया था। सुबह करीबन साढ़े दस बजे उन्हें मूवमेंट पास दिल्ली पुलिस द्वारा मुहैया करवा दिया गया है। सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस ने उनके परिवार के पांच लोगों के लिए पास मुहैया करवाया है।
गौरतलब है कि, दिल्ली में फंसी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को मुंबई जाने की इजाज़त तो मिल गई है। लेकिन रिद्धिमा पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगी या नहीं ये बात अभी साफ़ नहीं हो पाई है। दिल्ली पुलिस की माने तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की रिद्धिमा और उनका परिवार रोडवेज से मुंबई पहुंचते हैं या फिर चार्टेड प्लेन। बात जहाँ तक मुंबई में ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की है तो, इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है, सूत्रों की माने तो अगले दो से तीन घंटों में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा । ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर के साथ ही उनके बड़े भाई रणधीर कपूर भी उनके पार्थिव शरीर के साथ मौजूद हैं। आपको बता दें कि, अगर रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई रोडवेज से जाती हैं तो उन्हें करीबन 16 घंटों का समय लगेगा। अब ये फैसला पूरी तरह से परिवार और उनके करीबी लोगों पर निर्भर करता है कि, वो किस तरह से मुंबई पहुँचती हैं।
यह भी पढ़े:
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…
Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…
Most 200 Runs Conceded by IPL Team In Hindi: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL…
Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…