बॉलीवुड

ये 3 महिलाएं हैं सलमान खान के बेहद करीब, भाईजान ने इन्हें दिए हैं अब तक के सबसे महंगे गिफ्ट   

हिंदी सिनेमा के दबंग खान यानी कि सलमान खान अपने बेहतरीन अभिनय के लिए तो जाने ही जाते जाते हैं लेकिन उनकी एक और खूबी है जो उन्हें सबसे अलग बनाती है। वह है उनका नेक दिल, जिसके लिए वह आम इंसान से लेकर सितारों के बीच बेहद ही लोकप्रिय हैं। बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को ऐसे ही भाईजान नहीं बुलाया जाता है। वह लोगों की मदद भी करते हैं और जिनसे सलमान खान प्यार करते हैं उनका वह पूरा ख्याल भी रखते हैं। वैसे तो सलमान खान कई विवादों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं लेकिन वह अपनी इंसानियत और नेक दिल के चलते भी सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री को कई नए कलाकर दिए हैं। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताएंगे जो सलमान खान के बहुत खास हैं और उन्हें भाईजान ने महंगे तोफे भी दिए हैं।

अर्पिता खान

samachar nama

सलमान खान के खास लोगों में सबसे पहला नाम उनकी बहन अर्पिता खान का आता है, जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और इस बात से लगभग सभी वाकिफ भी हैं। वह अपनी बहन अर्पिता का बहुत ख्याल रखते हैं और उनकी सभी जरूरतों को पूरा भी करते हैं। सलमान खान अपनी छोटी बहन अर्पिता को कुछ न कुछ तोहफे देते ही रहते हैं और इन्हीं तोहफों में से सबसे महंगा तोहफा उन्हें उनकी शादी पर सलमान खान ने दिया था। बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान ने अपनी बहन को उसकी शादी में ‘रोल्स रोयस’ कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रूपए है। अब आप इस बात से ही अंदाजा लगा चुके होंगे कि सलमान खान के लिए तोहफे की कीमत मायने नहीं रखती बल्कि अपनी बहन की खुशी ज्यादा मायने रखती है।

सोनम कपूर 

inditoday

इसके बाद इसी लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्री सोनम कपूर का आता है, जिन्हें सलमान खान ने महंगा तोहफा भेंट किया था। सोनम कपूर सलमान खान के लिए खास हैं और इसी के चलते उन्होंने सोनम को उनकी शादी पर “लेम्बोर्गिनी” कार तोहफे में दी थी। आपको बता दें इस कार की कीमत तकरीबन 90 लाख रूपए है। आपका यह भी जानना जरूरी है कि सलमान खान का दिया हुआ तोहफा उनकी शादी में मिलने वाले सभी तोहफों में से सबसे ज्यादा महंगा था और सोनम के लिए बेहद खास भी। सोनम और सलमान ने एक साथ कई फिल्में की हैं और लोगों को उनकी केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आयी है। 

जैकलीन फर्नांडिस

hindustan

वैसे तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई दिलकश अदाकारा हैं, जो न सिर्फ सलमान को बल्कि उनके फैंस को भी काफी पसंद हैं। मगर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बात ही कुछ और है। बता दें कि जैकलीन का नाम भी सलमान खान के खास लोगों में शुमार है। जैकलीन और सलमान एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों के संबंध काफी अच्छे हैं जिसके चलते सलमान ने जैकलीन को तोहफे में एक पेंटिंग दी थी जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रूपए थी। पर्दे पर सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आयी है। सलमान खान के साथ फिल्में कर जैकलीन फर्नांडिस का करियर भी लाइन पर आ गया है और आज वह बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हैं। 

शायद यही वजह है कि सलमान ने एक बार जिस पर हाथ रख दिया उसकी तो समझ लीजिये किस्मत ही चमक गयी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में सलमान ही एकलौते ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जिनके पास ढेरों पैसा और नाम है। बल्कि यहां उनसे कहीं ज्यादा कमाई करने वाले अन्य कलाकार भी मौजूद हैं लेकिन दिल तो सलमान खान का ही बड़ा है। तभी तो वह आये दिन अपने ख़ास लोगों को कीमत देखे बिना महंगी चीजें गिफ्ट करते रहते हैं, जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम लोग ही करते हैं।  

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।  

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

7 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago