बॉलीवुड

बिग बॉस सीज़न 15 में पहुँचे असीम रियाज, प्रोमो में उनके साथ मस्ती करते दिखे सलमान

Salman’s Fun Moment With Umar Riaz and Asim Riaz: बिग बॉस सीज़न 15 को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। दो अक्टूबर यानी कल कलर्स चैनल पर इसका प्रीमियर होने जा रहा है। हमेशा की तरह इसके प्रीमियर में सलमान खान शो के इस सीज़न के सारे कंटेस्टेंट्स का स्वागत करते और लोगों से उनका परिचय करवाते नजर आयेंगे। बिग बॉस के इस नए सीज़न की खास बात यह है कि इस बार के शो में असीम रियाज़ के भाई उमर रियाज भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि उमर रियाज(Umar Riaz) बिग बॉस सीज़न 13 के रनर अप रह चुके हैं। असीम इस बार के शो में अपने भाई उमर रियाज को सपोर्ट करने और उनकी एंट्री करवाने के लिए नजर आने वाले हैं। प्रोमोज में सलमान खान असीम रियाज की टांग खींचते और उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

पेशे से डॉक्टर हैं उमर रियाज

नागपुर में बिग बॉस 15(Bigg Boss 15) के लॉन्चिंग इवेंट्स में इस बात का खुलासा हुआ था कि इस सीज़न कंटेस्टेंट्स में उमर रियाज भी शामिल हैं। आपको बता दें कि उमर पेशे से डॉक्टर हैं। लेकिन वो कहते हैं कि अपने भाई असीम रियाज से इंस्पायर होकर अब वो भी एक्टिंग की फील्ड में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। अपने इसी शौक की वजह से वो जम्मू से मुंबई आकर अब एक्टिंग में अपना हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में वे दलजीत कौर और सबा खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आये थे। हालाँकि वो अपनी एक्टिंग करियर के साथ ही अपनी मेडिकल प्रैक्टिस भी मुंबई में ही जारी रखना चाहते हैं। जब असीम रियाज बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के तौर शामिल थे उस समय उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स उमके भाई उमर ही संभाल रहे थे।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago