बॉलीवुड

ऋषि कपूर की आखिरी फ़िल्म होगी इस दिन रिलीज, इमोशनल फैन्स बोले ऋषि जी जिंदा हो गए

Sharmaji Namkeen Rishi Kapoor Last Movie: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से चले गए थे। उनके बेहतरीन काम के लिए उनके फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं। अब दर्शकों के सामने पर्दे पर एक बार फिर ऋषि कपूर नजर आएंगे। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ 31 मार्च के दिन OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

पोस्टर हुआ जारी

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर शर्माजी नमकीन का पोस्टर जारी किया है जिसमें ऋषि कपूर का फर्स्ट लुक देखा जा सकता है। पोस्टर में ऋषि कपूर अपने ही अंदाज में स्माइल करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा- आ रहे हैं शर्माजी, हमारी लाइफ में लगाने तड़का। 31 मार्च को वर्ल्ड प्रीमियर।

फैन्स ने की थियेटर में रिलीज की डिमांड

फरहान की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस की दीवानगी साफ देखी जा सकती है। एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, ऐसा लग रहा है जैसे ऋषि जी फिर से जिंदा हो गए हों। दूसरे ने लिखा- ऋषि जी की आखिरी फिल्म,100 प्रतिशत ब्लॉकबस्टर हिट। कई यूजर इस फ़िल्म को थिएटर्स में रिलीज करने की डिमांड करते हुए भी नजर आए। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ऋषि कपूर गुजर गए थे और बाकी का हिस्सा परेश रावल के ऊपर फिल्माकर इसे पूरा किया गया था

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago