बॉलीवुड

इस वजह से टूटा था विजय माल्या के बेटे और दीपिका का रिश्ता, बेटे ने कही थी ऐसी बात

Siddharth Deepika Breakup Reason: अपने पति और बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण खुशहाल शादीशुदा जिंदगी इन दिनों बिता रही हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण की जिंदगी आसान नहीं रही है। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। दीपिका की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ वे रिलेशनशिप में थे। वैसे, यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और केवल 2 वर्षो के अंदर ही इनका ब्रेकअप भी हो गया था। दीपिका ने ही बताया भी था कि आखिर सिद्धार्थ माल्या के साथ उनका रिश्ता क्यों टूट गया।

Siddharth Deepika Breakup Reason – रणबीर के बाद संभाला था

Image Source: Asianetnews

दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या ने एक-दूसरे को वर्ष 2010 में डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, इन दोनों का यह रिलेशनशिप केवल दो साल में ही टांय-टांय फिस्स गया और वर्ष 2012 में दोनों के रास्ते जुदा हो गए। दरअसल, दीपिका पादुकोण का जब रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया था तो इसके बाद उनके बुरे दिन चल रहे थे। सिद्धार्थ माल्या ने इस दौरान दीपिका को सहारा दिया था। अवार्ड फंक्शन में जब वे सिद्धार्थ माल्या के साथ पहुंचने लगीं और उन्हें सिद्धार्थ के साथ देखा जाने लगा तो कई इंटरव्यू में दीपिका ने इस बात को स्वीकार किया था कि वे सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में हैं।

फिर अचानक कर दिया ये ऐलान

Image Source: Asianetnews

कई कार्यक्रमों और अवार्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या को साथ में देखा जा रहा था। आईपीएल मैच के दौरान भी कई बार दीपिका और सिद्धार्थ साथ में नजर आए थे। फिर अचानक दीपिका पादुकोण की ओर से घोषणा कर दी गई कि सिद्धार्थ माल्या के साथ अब वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। दीपिका पादुकोण ने इसके बाद यह बताया था कि रिलेशनशिप को बचाने की उनकी ओर से भरसक कोशिश की गई थी, पर सिद्धार्थ का व्यवहार लगातार बहुत ही अजीबोगरीब होता जा रहा था।

बिल चुकाने को भी कह दिया था

Image Source: Asianetnews

दीपिका पादुकोण के अनुसार आखिरी बार जब वे और सिद्धार्थ माल्या डिनर पर गए थे तो सिद्धार्थ ने उन्हें बिल चुकाने के लिए भी कह दिया था। दीपिका ने बताया था कि यह देखकर उन्हें बड़ा ही अजीब लगा था। इस वाकये के बाद रिश्ते को तोड़ने के अलावा उन्हें और कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा था। वहीं, दूसरी ओर सिद्धार्थ ने इस मुद्दे को लेकर कहा था कि उन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा है कि कन्फ्यूजन आखिर कहां हो रहा है। सिद्धार्थ ने कहा था कि दीपिका वास्तव में एक क्रेजी महिला है। उससे मैंने कहा था कि मेरे पिता एक बार सारा कर्ज खत्म कर दें और सरकार उन्हें छोड़ दे तो उसके बाद सारा पैसा उसका मैं लौटा दूंगा, लेकिन वह मानने के लिए तैयार ही नहीं हो रही थी।

यह भी पढ़े:

दीपिका पर लगाया आरोप

Image Source: Asianetnews

सिद्धार्थ माल्या ने तो यह भी कह दिया था कि मैंने जो उसके लिए महंगे गिफ्ट्स खरीदे, कीमती डायमंड और लग्जीरियस बैग्स दिए, उसके लिए बड़ी पार्टी दी, सब कुछ दीपिका ने भुला दिया और मुश्किल वक्त में मेरा साथ उसने छोड़ दिया।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago