बॉलीवुड

आज तक रिलीज नहीं हो पाई सुनील शेट्टी की ये फिल्म, वरना आज करियर अलग होता

बॉलीवुड में हर किसी के साथ ऐसा हुआ है कि उनके हाथ से कोई ना कोई फिल्म फ्लॉप हुई या फिर उन्होने फिल्म साइन करने से मना कर दिया। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साथ हुआ और उनकी ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई क्योंकि अगर ये रिलीज होती तो शायद आज सुनील शेट्टी का करियर सलमान खान और शाहरुख खान जैसा ही सफल होता। सुनील को भी इस बात का पछतावा आज भी है लेकिन आप जानते हैं कौन सी ये फिल्म थी?

सुनील शेट्टी की ये फिल्म नहीं हुई रिलीज [Sunil Shetty]

timesofindia

90 के दशक में आए कई एक्टर्स में एक सुनील शेट्टी का भी नाम था और इन्होंने भी दूसरे बड़े एक्टर्स की तरह कई सुपरहिट एक्शन फिल्मों में काम किया है। सुनील शेट्टी का करियर उस दौरान काफी अच्छा चल रहा था और शाहरुख, सलमान, आमिर, अक्षय और अजय देवगन की तरह ये भी बड़े सितारे हैं। 90 के दशक में सुनील शेट्टी के हाथ से एक फिल्म चली गई जो कुछ बनी तो लेकिन रिलीज नहीं हो पाई। उस दौरान सुनील शेट्टी को लेकर कई लड़कियां पागल रहती थीं और सुनील शेट्टी की फिल्में भी हिट हुआ करती थीं लेकिन एक ऐसी फिल्म जो रिलीज नहीं हुई और इसका खामियाजा उन्हें हमेशा भुगतना पड़ा। दरअसल बीते समय में सुनील शेट्टी ने सलमान खान के साथ एक फिल्म साइन की वो जबरदस्त थ्रिलर थी। इस फिल्म का टाइटल चोरी मेरा काम था, और इसमें काजोल, रवीना टंडन जैसी सुपरहिट हीरोइनें भी थीं।

उन दिनों इन सितारों का जलवा रहता था और एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में इस लेवल का एक्शन देखा गया जिसे उस समय की ऑडियंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ऐसी उम्मीद थी कि अगर फिल्म रिलीज होती तो बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा देती और कई रिकॉर्ड भी टूट जाते। हालांकि किसी कारण से ये फिल्म पूरी नहीं बन पाई और रिलीज नहीं हो पाई। जैसा कि आप जानते हैं कि इसके बाद इस तरह की कई फिल्में आईँ जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान, शाहरुख खान की जोड़ी बनी और फिल्मों ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

इन फिल्मों में सुनील शेट्टी का रहा जलवा [Sunil Shetty First Movie]

youtube

साल 1992 में फिल्म बलवान से सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होने एक नहीं बल्कि ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दीं। सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की खूब सारी फिल्में आईं और वे सुपरहिट होती थीं। इन दोनों की जोड़ी में बनी फिल्में हमेशा कमाल कर जाती थीं। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में भाई, धड़कन, मोहरा, विनाशक, क्रोध, दिलवाले, रक्षक, कृष्णा, हेरा-फेरी, सुरक्षा, बॉर्डर, गोपी-किशन, सपूत, क़हर, अंत, हेरा-फेरी-2, कयामत, हम हैं बेमिसाल, दे दना दन, मैं हूं ना, चुप-चुपके, खेल, और बड़े दिलवाला जैसी सफल फिल्मों में काम किया है।

अब सुनील शेट्टी के खाते में फिल्में तो नहीं है लेकिन सुनील अब बिजनेस में बिजी हैं। इनका फिल्म एडवरटीजमेंट प्रोडक्शन हाउस है और वे अपने होटल से करोडों अरबों कमाते हैं। सुनील शेट्टी ने अपने आप को फिल्मों से दूर कर रखा है और बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। अब सुनील शेट्टी के बच्चे बॉलीवुड में काम करने लगे हैं और सुनील भी हेरा-फेरी के तीसरे पार्ट में एक बार फिर श्याम के किरदार में नजर आएंगे।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago