बॉलीवुड

सुशांत की आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” होगी इस डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़, जानें तारीख़ !

Sushant Singh Last movie Dil Bechara will Release on Hotstar: सुशांत सिंह राजपूत के अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद परिवार सहित उनके फैंस भी बेहद सदमे में हैं। इसी बीच सुशांत के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर ये आ रही है कि, जल्द ही सुशांत की आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” को बड़े डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म के डायरेक्टर और सुशांत के अच्छे दोस्त मुकेश छाबड़ा उन्हें इस फिल्म के माध्यम से श्रंद्धाजलि देना चाहते हैं, इसलिए लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार ना करते हुए उन्होनें इसे डिजिटली रिलीज़ करने का फैसला लिया है। आइये आपको बताते हैं कब और किस डिजिटल प्लेटफार्म में इस फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा।

इस डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी “दिल बेचारा” (Dil Bechara)

Image Source – Zoomtventertainment.com

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” को आने वाले 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। यह सुशांत के करियर की दसवीं और आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुद इस फिल्म की रिलीज़ डेट को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। उन्होनें फिल्म के पोस्टर को पोस्ट किया है जिसमें रिलीज़ डेट लिखी है। इसके साथ ही मुकेश छाबड़ा ने सुशांत के नाम सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा है। बता दें कि, सुशांत की आत्महत्या के बाद मुकेश काफी ज्यादा दुःखी थे उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि, सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। उस दौरान उन्होनें एक मीडिया से विशेष रूप से उन्हें कुछ दिनों के लिए अकेला छोड़ देने की गुहार भी लगाई थी। गौरतलब है कि, बतौर डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की यह पहली फिल्म होगी। उनका नाम बॉलीवुड के बड़े कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर लिया जाता है।

भावुक हुए मुकेश छाबड़ा ने सुशांत के नाम लिखा ये नोट

बता दें कि, मुकेश छाबड़ा ने फिल्म की रिलीज़ डेट शेयर करने के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के नाम एक ख़ास नोट भी लिखा है। मुकेश ने इस नोट में लिखा है कि, “ सुशांत मेरी फिल्म का सिर्फ हीरो नहीं था बल्कि मेरा बेहद अजीज़ दोस्त भी था। हम दोनों “काय पो चे” के समय से एक दूसरे को जानते थे। सुशांत ने खुद मुझे वादा किया था कि, वो मेरी पहली फिल्म में काम करेगा, हमने इस फिल्म को लेकर काफी प्लानिंग की थी, बहुत सपने देखें थे। लेकिन मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि, सुशांत के बिना ही मुझे इस फिल्म को रिलीज़ करना होगा। सुशांत ने काफी प्यार के साथ इस फिल्म में काम किया था और आज वहीं प्यार इस फिल्म को रिलीज़ करने में मदद कर रहा है।”

हॉटस्टार नॉन सब्सक्राइबर भी इस फिल्म को देख पाएंगे

Image Source – Indiatimes.com

सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की सबसे अच्छी बात यह है कि, इसे डिज्नी हॉटस्टार पर कोई भी देख पायेगा। यानि कि, आपको इस फिल्म को देखने के लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। “दिल बेचारा” की बात करें तो यह एक हॉलीवुड फिल्म “फाल्ट इन आवर स्टार्स” की रीमेक है।

यह भी पढ़े

इस फिल्म में मुख्य किरदार में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ संजना सांघी भी नजर आयेंगी। इसके साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान भी गेस्ट रोल में नजर आएंगे। तो अब इंतज़ार करें 24 जुलाई को इस फिल्म के रिलीज़ होने का।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago