Top 10 Highest Tax Paying Bollywood Celebrities in Hindi: बीते दिनों ही फॉर्च्यून इंडिया ने वर्ष 2024 में सबसे अधिक टैक्स देने वाले मशहूर सितारों के लिस्ट का खुलासा किया है। इस लिस्ट में सबसे अधिक टैक्स देने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज केअभिनेता शाहरुख खान टॉप पर है। आप को बात दें कि, पिछले साल यह रिकॉड अपने नाम अक्षय कुमार ने किया था। लेकिन इस बार उनका नाम टॉप 20 में भी नहीं आ रहा है। वही महिला अभिनेत्रियों की बात करें तो, करीना कपूर 2024 में सबसे अधिक टैक्स देना का रिकार्ड अपने नाम किया है। अगर स्पोर्ट की बात करें तो विराट कोहली जिन्हें क्रिकेट जगत में किंग के नाम से जाना जाता है। विराट कोहली भारतीय प्लेयरों में सबसे आगे है। आज के इस लेख में हम उन पाँच बॉलीवुड सितारों के बारे में बताएंगे जिन्हों ने इस साल सबसे ज्यादा टैक्स दिया है।
बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले किंग खान इस साल सबसे अधिक टैक्स देने वाले भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं। इन्होंने इस साल अपने देश की अर्थव्यवस्था के लिए 92 करोड़ का टैक्स भरा है। साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने की लिस्ट में इनका नाम टॉप पर आता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में भाईजान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान इस साल सबसे अधिक टैक्स देने की सूची में दूसरे पायदान पर आते हैं। सलमान ने इस साल करीब 75 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में दिए हैं।
80 के दशक के भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन, जिन्होंने फिल्मों मे अपने किरदार की वजह से लोगों को अपनी ओर काफी ज्यादा आकर्षित किया। करीब 5 दशकों से ये अपने चाहने वालों के दिलों में छाए हुए हैं। इन्होंने साल 2024 में 71 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में दिया है। इनका नाम सबसे ज्यादा टैक्स देने की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आता है।
अजय देवगन ने साल 2024 में कई फिल्मों में काम किया है जैसे कि शैतान, मैदान, औरों में कहा दम था। इनकी सभी फिल्में सुपर हिट गई हैं। इन्होंने इस साल 42 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में दिया है और ये सबसे ज्यादा टैक्स देने की लिस्ट में चौथे पायदान पर आते हैं।
साल 2023 में एनिमल और तू झूठी और मैं मक्कार जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिनेता रणबीर कपूर ने साल 2024 में 36 करोड़ रुपए टैक्स दिया है। इसी के साथ सबसे ज्यादा टैक्स देने की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आते हैं। अब ये नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में आने नजर आने वाले हैं और इस फिल्म को लेकर अभी से ही सुर्खियां बनी हुई हैं।
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…