बॉलीवुड

एक्टिंग के साथ कारोबार करने में भी माहिर हैं ये टीवी स्टार्स, बिजनेस में गाड़ चुके हैं झंडे

Successful TV Celebs: टीवी इंडस्ट्री में जो सितारे काम कर रहे हैं, उनमें से कई यहां बेहद सफल और मशहूर होने के साथ एक कामयाब बिजनेसमैन भी हैं। टीवी का इनका करियर आगे ज्यादा न भी बढ़े, तब भी इन्हें कभी पैसों की दिक्कत नहीं होने वाली है। यहां हम आपको टीवी जगत के कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवा रहे हैं।

1. शब्बीर अहलूवालिया (Shabir Ahluwalia)

Image Source – Iwmbuzz

कुमकुम भाग्य के ये रॉकस्टार अभि हैं। फ्लाइंग टर्टल्सा के नाम से ये खुद का
एक प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। इसके शब्बीर को-फाउंडर हैं। इनके प्रोडक्शन हाउस से अब तक कई मशहूर सीरियल्स भी प्रोड्यूस किए जा चुके हैं।

2. करण कुंद्रा (Karan Kundra)

Image source – Instagram/Karan Kundrra

टीवी इंडस्ट्री में मशहूर करण कुंद्रा का एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर जालंधर में मौजूद है। अपने पिता के इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में भी वे जुड़े हुए हैं। ऑफिस, शॉपिंग मॉल और अन्य इमारतें यह कंपनी बनाती है।

3. रॉनित रॉय (Ronit Roy)

Image Source – Instagram/ ronitboseroy

बड़े स्टार्स को जो सिक्योरिटी गार्ड्स या बॉडीगार्ड्स की आवश्यकता पड़ती है, रॉनित रॉय की कंपनी उन्हें यह उपलब्ध कराती है। रोनित रॉय एक सिक्योरिटी फर्म चला रहे हैं, जिसका नाम है एस सिक्योरिटी एंड प्रोटक्शन। इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स रॉनित के सिक्योरिटी फर्म से ही सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं।

4. मोहित मलिक (Mohit Malik)

Image Source – Instagram.com/mohitmalik1113/

मोहित मलिक कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल में सिकंदर सिंह गिल का किरदार निभाकर बड़े ही लोकप्रिय हो गए। दो पॉपुलर रेस्टोरेंट्स के वे मुंबई में मालिक हैं, जिनका संचालन वे अपनी पत्नी सिंपल कौर के साथ मिलकर कर रहे हैं। उनके रेस्टोरेंट के नाम हैं होममेड कैफ और 1 बीएचके।

5. आशका गोराडिया (Aashka Goradia)

Image Source – Instagram.com/aashkagoradia/

आशका गोराडिया जो टीवी जगत में अपना नाम बना चुकी हैं, वे एक कामयाब बिजनेसवुमेन में भी हैं। मुंबई में उनका ISAYICE इस नाम से एक आउटलेट है। साथ में Renee by Aashka के नाम से एक आईलैश कंपनी भी वे चला रही हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज उनकी कंपनी अब तक लांच कर चुकी है।

6. आमिर अली (Aamir Ali)

Image Source – Instagram.com/aamirali

टीवी जगत के बड़े ही मशहूर अभिनेता के तौर पर आमिर अली की पहचान है। वैसे टीवी सीरियल्स में अब वे कम दिखने लगे हैं। मुंबई में एक मशहूर रेस्टोरेंट बसंती वे चलाते हैं। बॉलीवुड की थीम पर यह रेस्टोरेंट आधारित है। यहां हमेशा फिल्मी सितारों का आना-जाना लगा ही रहता है।

7. संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh)

Image Source – Instagram/iamsanjeeda

टीवी सीरियल्स में संजीदा शेख अच्छा-खासा नाम कमा चुकी हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ समय पहले दरार आई थी, जिसके बाद वे कई दिनों तक सुर्खियां बटोर रही थीं। बॉलीवुड में अब करियर बनाने पर संजीदा शेख अपना ध्यान लगा रही हैं। मुंबई में Sanjeeda’s Parlour के नाम से संजीदा का एक ब्यूटी सैलून भी है। संगीता की मां का यह पार्लर सपना था, जिसे कि उन्होंने पूरा कर दिया है।

8. अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

Image Source – Instagram/arjunbijlani

टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर और सबसे महंगे सितारों में से अर्जुन बिजलानी एक माने जाते हैं। वैसे, टीवी की दुनिया में सफल करियर होने के बाद भी साइड बिजनेस वे कर रहे हैं। मुंबई में वे एक वाइन शॉप चलाते हैं। बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टाइगर्स टीम के भी अर्जुन बिजलानी मालिक हैं।

9. रक्षंदा खान (Rakshanda Khan)

Image source – Instagram/rakshandak27

टीवी जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में रक्षंदा खान की गिनती होती है। नागिन 3 के साथ कई सीरियल्स में भी निगेटिव भूमिका निभाती हुईं वे नजर आ चुकी हैं। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी सेलिब्रिटी लॉकर की रक्षंदा को-ऑनर हैं। हाई प्रोफाइल और सेलिब्रिटी इवेंट्स का आयोजन उनकी कंपनी करती है।

यह भी पढ़ें

10. गौतम गुलाटी (Gautam Gulati)

Image Source – Instagram/welcometogauthamcity

बिग बॉस के विनर तो ये हैं ही, साथ में टीवी की दुनिया में भी बड़े ही कामयाब हैं। गौतम गुलाटी एक कामयाब बिजनेसमैन भी हैं। उनका दिल्ली में एक नाइटक्लब है, जिसका नाम RSVP है। युवाओं के बीच उनके नाइटक्लब की बड़ी लोकप्रियता है।

इस तरह से इन टीवी सितारों ने टीवी इंडस्ट्री के साथ बिजनेस में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रखे हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 day ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago