बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के शो मूविंग इन विद मलाइका में एक्ट्रेस नोरा फतेही की हुई बेइज्जती, गुस्से में छोड़ा शो

Upset Nora Fatehi walks out of meeting with Malaika Arora: ऐसा लगता है कि नोरा फतेही मलाइका अरोड़ा के बिल्कुल नए शो मूविंग इन विद मलाइका का हिस्सा बनकर पछता रही हैं। मलाइका के इस शो का पहला एपिसोड बहुत शानदार था। अब हर हस्ती उनके शो में आती है और बहुत ही व्यक्तिगत चीजों के बारे में बात करती है। लेकिन ऐसा लगता है कि नोरा मलाइका के बहुत ज्यादा पर्सनल होने को हैंडल नहीं कर पाई और शो बीच में ही छोड़कर चली गई।

जारी हुआ नोरा फतेही वाले एपिसोड का प्रोमो(Nora Fatehi walks out of meeting with Malaika Arora)

इस प्रोमो में, पहले मलाइका अरोड़ा करण जौहर से बातचीत करती हुई नज़र आती हैं। मलाइका करण से कहती हैं कि यह उनका शो है और वह जो चाहती हैं वो पूछेंगी। इसी एपिसोड में आगे नोरा के पिता को उनके दोस्त और बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस के साथ शो में आते हुए दिखाया जाता हैं। मलाइका नोरा को थोड़ा हॉट माइंड और कोल्ड माइंड पर्सन के रूप में परिभाषित करती हैं। एक तरह से मलाइका ये कहना चाहती थी कि नोरा को मूड स्विंग आते रहते हैं। ये बात शायद नोरा फतेही को कुछ खास पसंद नहीं आती और वो शो छोड़कर जाने लगती हैं। मलाइका ये कहकर नोरा को शो छोड़कर जाने से रोकने से मना कर देती हैं कि वे किसी के नखरे नहीं सह सकती। इसके बाद नोरा के दोस्त टेरेंस नोरा को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी वे नहीं रुकती हैं।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago