Image Source - Dailyhunt.in
Vicky Kaushal New Hair Look: अनलॉक के इस दौर में लोगों के साथ-साथ अब स्टार्स भी बाहर निकलने लगे हैं। कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी अब चालू हो गई है। लॉकडाउन में ज्यादातर बॉलीवुड सितारे अपने घर में ही एहतियात बरतते नज़र आए थे। इस दौरान जिम, सैलून और स्पा बंद होने के कारण कोई अपने परिवार वालों से हेयरकट करवा रहा था तो कोई किसी को हेयरकट देते नज़र आया। लेकिन देश में अनलॉक -1 की प्रकिया जारी होने के बाद से सभी सैलून्स को खोलने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में स्टार्स अपने फेवरेट हेयरस्टाइलिस्ट के पास जाकर बाल कटवा रहे हैं।
यह भी पढ़े
हाल ही में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पूरी एहतियात बरतते हुए हेयरकट करवाने आलिम हकीम के सैलून गए थे। उनके न्यू हेयरकट की तस्वीरें उनके हेयरस्टाइलिस्ट ने अपने इंस्टाग्रान अकाउंट पर शेयर की है। वह इस तस्वीर में मुंह पर मास्क लगाए और ग्लव्स पहने नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में विक्की कौशल अपने हेयरकट से काफी खुश दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में आलिम हकीम ने लिखा, ”विक्की कौशल हमारे सैलून में हेयरकट के बाद, सरकार द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह हेयरकट किया गया है।”
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…