बॉलीवुड

Friday को ही यूं हुई थी फिल्मों की रिलीज की शुरुआत, बॉलीवुड ने ली इससे प्रेरणा

Why Bollywood Movies Release On Friday In Hindi: जिन लोगों को फिल्में देखने का बड़ा शौक है, उनके लिए हर हफ्ते शुक्रवार(Friday) का बड़ा महत्व रहता है। सप्ताह शुरू होता नहीं है कि वे दिन गिनना शुरू कर देते हैं कि कब फ्राइडे आये और नई मूवी देखने के लिए वे सिनेमा हॉल(Cinema Hall) की ओर निकल पड़ें। इसमें कोई शक नहीं कि वीकेंड का आनंद उठाने का यह एक लाजवाब तरीका है।

अब तक न जाने कितनी बार आप शुक्रवार को फिल्म देखने पहुंचे होंगे। ऐसे में क्या कभी आपके दिमाग ने आपसे यह सवाल किया है कि शुक्रवार को ही फिल्में आखिर क्यों रिलीज की जाती हैं? यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म देखने के चक्कर में कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं, तो यहां हम आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं।

भारत में शुक्रवार को रिलीज होने वाली पहली फिल्म

Image Source – News18

भारत में यदि शुक्रवार को फिल्मों के रिलीज किये जाने के इतिहास पर नजर डालें, तो बताया जाता है कि शुरुआत इसकी लगभग 1950 के अंत के दौरान हुई थी। मुगल-ए-आजम(Mughal-e-Azam) दरअसल पहली हिंदी मूवी थी, जिसकी रिलीज के लिए शुक्रवार का दिन चुना गया था। यह तारीख 5 अगस्त, 1960 की थी। फिल्म को इतनी बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी कि इसके बाद से प्रोड्यूसर्स ने ठान लिया कि अब से वे अपनी फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज करेंगे।

हॉलीवुड से बॉलीवुड ने ली प्रेरणा

वैसे शुक्रवार को भारत में फिल्मों को रिलीज किये जाने की एक और वजह बताई जाती है। माना जाता है कि शुक्रवार को मूवीज को रिलीज किये जाने की प्रेरणा भारत को हॉलीवुड से मिली थी। दरअसल हॉलीवुड की एक फिल्म ‘Gone With the Wind’ शुक्रवार को रिलीज होने के बाद छा गई थी। इसे जबरदस्त सफलता मिली थी। कई सारे अवार्ड्स भी इसकी झोली में आ गिरे थे।

Image Source: Nytimes.com

फिल्म ‘Gone With the Wind’ को 15 दिसंबर, 1939 के दिन रिलीज किया गया था, जो कि शुक्रवार था। हर ओर फिल्म की चर्चा देख बॉलीवुड ने भी शुक्रवार को ही फिल्मों को रिलीज करने का फैसला कर लिया था, जिसका आगाज भारत में मुगल-ए-आजम(Mughal-e-Azam) से हुआ था।

वीकेंड होने की वजह से

Image Source: News.virginia.edu

वैसे, इन दोनों के अलावा भी शुक्रवार को फिल्मों को रिलीज किये जाने की एक और ठोस वजह है। दरअसल फ्राइडे को फिल्मों को रिलीज करने से फायदा यह मिलता है कि वीकेंड आने की वजह से लोग अपने काम से मुक्त हो जाते हैं। ऐसे में वीकेंड में वे बड़ी तादाद में इन्हें देखने के लिए पहुंचते हैं। इससे फिल्मों की अच्छी-खासी कमाई हो जाती है।

माता लक्ष्मी की कृपादृष्टि

अधिकतर प्रोड्यूसर्स का यह भी मानना है कि शुक्रवार को फिल्मों को रिलीज किये जाने का मतलब है कि माता लक्ष्मी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। इससे फ़िल्मों के जरिये भरपूर कमाई के आसार बनेंगे।

कमर्शियल वजह भी है

शुक्रवार को फिल्मों को रिलीज किये जाने के पीछे एक अंतिम और महत्वपूर्ण वजह कमर्शियल है। दरअसल होता यह है कि शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में सिनेमा हॉल के टिकट थोड़े महंगे होते हैं। बाकी दिनों की तुलना में यदि फिल्म निर्माता शुक्रवार को फिल्मों को रिलीज करें, तो इन्हें देखने के लिए पहुंचने वाले दर्शकों की तादाद अधिक होने की उम्मीद रहती है। यह मुनाफे का सौदा साबित होता है।

यह भी पढ़े

कुछ अपवाद भी हैं

हालांकि, एक बात यह भी है कि शुक्रवार को यदि फिल्म रिलीज होगी, तभी हिट होगी, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। रंग दे बसंती और सुल्तान जैसी फिल्में भी रिलीज हुई थीं, लेकिन शुक्रवार को नहीं। फिर भी वे कितनी हिट हुई थीं, यह किसी से छुपा नहीं है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago