मनोरंजन

द्रौपदी बनकर अब महाभारत करने चलीं दीपिका, कहा- मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी मूवी

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण ने प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म छपाक का निर्माण किया था। इस तरह से बॉलीवुड में एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने अपना कदम रख दिया था। पिछले काफी समय से अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर भी दीपिका पादुकोण सुर्खियां बटोरी रही हैं।

मधु मंटेना के साथ

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर मधु मंटेना के साथ दीपिका पादुकोण की फिल्म महाभारत बनाने की इच्छा है। पूर्व में ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में द्रौपदी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ ही यह भी बताया जाता रहा है कि द्रौपदी के नजरिए से यह फिल्म देखने को मिलेगी। जहां तक दीपिका पादुकोण की बात इस फिल्म को लेकर रही है तो उन्होंने इस बारे में हमेशा चुप्पी साधे रखी है। न तो फिल्म की कास्ट व क्रू और ना ही फिल्म के निर्देशक को लेकर किसी तरह का कोई अपडेट उनकी ओर से कभी शेयर किया गया। हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान इस फिल्म को लेकर अपने विचार सामने रखे हैं।

भरपूर मेहनत की दरकार

इस साक्षात्कार के दौरान दीपिका पादुकोण ने महाभारत से जुड़े सवालों पर भी अपने जवाब दिए हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म महाभारत को लेकर आ रही जानकारी को कंफर्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसे आम प्रोजेक्ट नहीं बताते हुए कहा है कि पूरी टीम को इस फिल्म को बनाने के दौरान खूब परिश्रम करना पड़ेगा।  दीपिका ने यह भी कहा कि वे उन लोगों में से कतई नहीं हैं जो किसी प्रोजेक्ट की घोषणा करने के साथ ही कुछ बहुत बड़ा करने में विश्वास जताने लगते हैं। दीपिका के मुताबिक उन्होंने लंबे समय तक अच्छी तरह से सोच-विचार करने के बाद ही इस प्रोजेक्ट का चयन किया है।

अगले साल की दीवाली पर

महाभारत को लेकर छपाक की अभिनेत्री ने यह भी कहा है कि वे छपाक के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही थीं। यही वजह है कि उन्हें महाभारत के बारे में बात करने का वक्त ही नहीं मिल पा रहा था। दीपिका ने कहा कि फिल्म की कास्ट और क्रू क्या होगी, इसे लेकर अब तक वे लोग निश्चित नहीं हैं। महाभारत कोई आम फिल्म नहीं होने वाली है। ऐसे में आम फिल्मों की तरह इसे बनाना संभव नहीं होगा। प्रोडक्शन और बजट के साथ कॉस्टयूम तक में अच्छी-खासी मेहनत लगेगी। दीपिका ने कहा कि फिल्म के हर डिपार्टमेंट में जमकर मेहनत करनी होगी। हो सकता है कि फिल्म के सभी डिपार्टमेंट में पांच गुना अधिक मेहनत करनी पड़ी। बॉलीवुड अभिनेत्री ने यह भी कहा कि छोटे टाइम फ्रेम में इस फिल्म को पूरा कर पाना मेरे लिए संभव नहीं होगा। मेरे कॅरियर का महाभारत सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट होने वाला है। वैसे, आपको बता दें कि फिल्म महाभारत को वर्ष 2021 में दीवाली के अवसर पर रिलीज किया जा सकता है।

पति रणवीर के साथ

जहां तक दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात है तो वे कुछ समय पहले फिल्म छपाक में दिखी थीं, जिससे पहले वे जेएनयू जाने को लेकर विवादों में भी घिर गई थीं। इसका भी उनकी फिल्म पर थोड़ा-बहुत असर पड़ा था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी इस वक्त काम कर रही हैं। वर्ष 1983 में क्रिकेट का विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव की भूमिका इस फिल्म में निभाते हुए रणवीर सिंह नजर आएंगे, जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में दीपिका ने एक और फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिंदी रीमेक में भी वे इस वक्त काम कर रही हैं।

दीपिका की आगामी फिल्में

द इंटर्न वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रॉबर्ट डे नीरो एवं एन हैथवे जैसे मंजे हुए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हुए नजर आए थे। बॉलीवुड में बन रहे इसके हिंदी रीमेक में दीपिका पादुकोण ऋषि कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में एक 70 वर्ष के रिटायर हो चुके शख्स के इर्द-गिर्द कहानी घूमते हुई दिखेगी, जिसकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं है। यह शख्स घर पर जिंदगी नहीं बिताना चाहता है, बल्कि उसकी काम करने की चाहत है। ऐसे में एक ऑनलाइन फैशन वेबसाइट में वह सीनियर इंटर्न के तौर पर काम करना शुरू कर देता है। ऋषि कपूर के साथ दीपिका पादुकोण को इससे पहले इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में देखा गया था। यह भी दीपिका पादुकोण के कॅरियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

6 days ago