मनोरंजन

धर्मेंद्र ने दिखाई अपनी खरीदी पहली कार, कहा दिल के है बेहद करीब

Dharmendra Deol’s First Car In Hindi: हीमैन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी पुरानी यादों को ताजा करते नजर आ रहे है। इस वीडियो में उन्होंने अपने द्वारा ली गई पहली कार को भी दिखाया है। फैन्स को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

18 हजार में खरीदी थी

इस वीडियो में धर्मेंद्र ने बताया है कि फिएट मॉडल(Fiat 1100) उनकी पहली कार थी, जिसे उन्होंने 18,000 रुपये में खरीदी था। अपनी विंटेज फिएट के बगल में खड़े होकर, उन्होंने कहा, “नमस्कार दोस्तों, मेरी पहली कार। मैंने इसे केवल 18,000 रुपये में खरीदा था. उन दिनों 18 हजार रुपये बहुत बड़ी बात थी। मैंने इसे आज भी अच्छे से रखा है. ये अच्छी है न? इसके लिए प्रार्थना करो, यह हमेशा मेरे साथ रहे।”

धर्मेंद्र के दिल के है करीब

तस्वीर में देखने के बाद वाकई उनकी ये कार बहुत खास लग रही है। उन्होंने इसे कई दशक पहले खरीदा था लेकिन फिर भी ये ब्लैक फिएट आज भी एकदम नई जैसी लग रही है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “दोस्तों, फिएट, मेरी पहली कार, मेरी प्यारी बच्ची, मेरे दिल के बहुत करीब।”

जल्द ही रुपहले पर्दे पर करेंगे वापसी

धर्मेंद्र जल्दी ही अनिल शर्मा की फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आएंगे। जिसमें देओल परिवार की तीन पीढ़ियां नजर आएंगी। इसके अलावा, वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का हिस्सा भी हैं। इस फ़िल्म के साथ करण जौहर पांच साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौट रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म में शबाना आजमी और जया बच्चन भी खास रोल निभाते नजर आने वाले हैं। यह फ़िल्म 2022 में रिलीज होने वाली है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago