मनोरंजन

मास्क को लेकर धर्मेंद्र ने शेयर किया यह जरूरी वीडियो, देखें क्या कह रहे डॉक्टर्स

Dharmendra Shared Doctors Video: कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया में कई सेलिब्रिटीज लगातार कोरोना से बचने के लिए लोगों को तरह-तरह के संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र(Dharmendra) ने भी कोरोना से बचाव के लिए लोगों को संदेश देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डॉक्टर्स मास्क के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में डॉक्टर्स बता रहे(Dharmendra Shared Doctors Video)

धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है, उसका मूल सार यह है कि कोरोना के बढ़ने के सबसे बड़ा कारण कपड़े से बने मास्क पहनना है। इस वीडियो में डॉक्टर्स यही बता रहे हैं कि(Dharmendra Shared Doctors Video) आजकल तरह-तरह के फैशनेबल मास्क लोग पहन रहे हैं। ये ब्रांडेड कपड़े के बने हुए मास्क हैं। लोगों को लगता है कि इसे पहनकर वे सुरक्षित हो गए हैं, लेकिन यह उनकी बहुत बड़ी गलती है।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा

डॉक्टर्स वीडियो में बता रहे हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का तीन परतों वाला होना जरूरी है। तभी जाकर कोरोना वायरस से बचाव हो सकता है। साथ ही इस वीडियो में डॉक्टर्स यह भी बता रहे हैं कि कपड़ों से बना मास्क किस तरह से वायरस से बचाव के हिसाब से असुरक्षित है। धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़े

वायरस के आगे बेबस दिख रहा देश

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के आगे अब देश बेबस नजर आ रहा है और जगह-जगह हेल्थ सिस्टम के भी पटरी से उतरने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों द्वारा पर्याप्त सावधानी बरतना अब बहुत ही जरूरी हो गया है। विशेष मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाना बहुत ही जरूरी है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago