मनोरंजन

हिमांशी खुराना ने शेयर किया यह ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो, दिखी यह खूबसूरत चीज

Himanshi Khurana Shares Black And White Video With Asim Riaz: बिग बॉस 13 कब का खत्म हो गया, लेकिन वहां जो हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच प्यारा सा कनेक्शन बना, आज भी वह उसी तरह से कायम है। दोनों की जोड़ी अपने फैन्स को ऐसे मौके देती ही जा रही है कि फैन्स उनके बीच की शानदार केमेस्ट्री का आनंद लेते रहें। एक बार फिर से हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के साथ अपना एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो उनके फैन्स के दिलों को छू गया है।

हिमांशी ने पोस्ट किया वीडियो(Himanshi Khurana Shares Black And White Video With Asim Riaz)

प्रीति वुमन गाने पर एक-दूसरे के आगोश में डूबे हुए हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का यह वीडियो जब से हिमांशी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है, तब से उनके फैन्स इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में हिमांशी ने पूछा है कि गाने के लिए तैयार हैं?

फैन्स ने किया पसंद

हिमांशी खुराना द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 28 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैन्स दोनों की जोड़ी को बहुत ही खूबसूरत बता रहे हैं।

गौरतलब है कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज बिग बॉस 13 के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है। दोनों के मस्ती करते हुए फोटोज और वीडियोज हमेशा सामने आते रहते हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago