मनोरंजन

कामसूत्र की ये लीड एक्ट्रेस आई चर्चा में, वजह है Coronavirus (Indira Varma)

Indira Varma: लगभग समूची दुनिया में पैर फैला चुके कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक 7000 से भी अधिक लोगों की इसने जान ले ली है। यही नहीं, दुनियाभर में करीब 2 लाख से भी अधिक लोग अब तक इसके संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अब जब कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है तो कई फिल्मी सितारों की ओर से भी इसे लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है, लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जो खुद कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

खुद से दी जानकारी

people

पहले तो टॉम हैंक्स और इद्रिस एल्बा जैसे सितारों के कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार होने की खबरें सामने आई थीं, मगर अब पता चला है कि ब्रिटिश अभिनेत्री इंदिरा वर्मा (Indira Varma) भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं। इनके कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। गेम्स ऑफ थ्रोंस में इंदिरा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने खुद से सोशल मीडिया में यह जानकारी शेयर की है।

इंदिरा वर्मा (Indira Varma) के बारे में

पिता जहां इंदिरा वर्मा की भारतीय हैं, वहीं उनकी मां स्विट्जरलैंड की मूल निवासी हैं। इंदिरा वर्मा म्यूजिकल यूथ थियेटर कंपनी की सदस्य तो रह ही चुकी हैं, लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रैमेटिक आर्ट से उन्होंने 1995 में अपना ग्रेजुएशन भी पूरा किया था। सोमरसेट में इंदिरा वर्मा पली-बढ़ी थीं। वर्ष 1996 में जब फिल्म कामसूत्र : द टेल ऑफ लव आई थी तो उसकी वजह से वे बेहद चर्चा में आ गई थीं। इस फिल्म ने उन्हें बहुत ही लोकप्रियता दिलाई थी, क्योंकि फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज सुर्खियों में आ गया था।

भारत में हुई थी बैन

ब्रिटिश, जापानी और जर्मन स्टूडियोज की ओर से मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया था। मीरा नायर के निर्देशन में बनी इस मूवी को बेहद बोल्ड कंटेंट के कारण भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। फिल्म की अधिकांश शूटिंग राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई थी। कामसूत्र की स्क्रीनिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी की गई थी। फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्यूडिस जो 2004 में आई थी, इसमें इंदिरा वर्मा के साथ ऐश्वर्या राय भी दिखी थीं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago