मनोरंजन

कपिल शर्मा ने बेटे के नाम का किया खुलासा, भगवान कृष्ण के नाम पर रखा नाम

Kapil Sharma Revealed The Name Of His Baby Boy: सेलिब्रिटी के बच्चों की फोटो से लेकर नाम तक जानने के लिए लोग बेहद उत्सुक रहते है। ऐसा ही कुछ हुआ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा(Comedy King Kapil Sharma) के साथ, जब उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही सिंगर नीति मोहन(Neeti Mohan)ने उनके बेटे का नाम भी पूछ लिया।

Image Source: Indiatoday.in

बता दें कि नीति मोहन ने ट्विटर पर कपिल शर्मा को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी और साथ ही उनसे उनके बेटे का नाम भी जानना चाहा। गौरतलब है कि बीते फरवरी में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक कपिल ने सोशल मीडिया(Social Media) पर ना ही बेटे की फोटो शेयर की और ना ही नाम का खुलासा किया। 

वही, नीति मोहन के पूछे जाने के बाद कपिल को बेटे के नाम का खुलासा करना ही पड़ा। नीति ने अपने ट्वीट में लिखा था, “कपिल शर्मा पाजी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. आपके और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार. अब तो बेबी बॉय का नाम बता दो”. नीति के इस कमेंट के बाद कपिल  रिप्लाई करते हुए लिखते हैं, (Kapil Sharma Revealed The Name Of His Baby Boy) “थैंक यू नीति. उम्मीद है कि आप अपना अच्छी तरह ध्यान रख रही होंगी. हमने उसका नाम त्रिशान(Trishaan) रखा है.’ त्रिशान का मतलब होता है ‘भगवान कृष्ण।’ इस तरह से कपिल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago