मनोरंजन

क्या कपिल शर्मा के शो में नज़र आने वाले है पीएम मोदी? कपिल शर्मा ने बताया सच

Kapil Sharma reveals inviting PM Modi to his show: हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा से पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द कपिल शर्मा शो में आमंत्रित करना चाहेंगे। कपिल ने बताया कि जब वह व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी से मिले थे, तो उन्होंने उन्हें अपने कॉमेडी शो में आने के लिए आमंत्रित किया था।

आजतक चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा ने किया खुलासा

द कपिल शर्मा शो में पीएम मोदी को आमंत्रित करने के बारे में आज तक से बात करते हुए, कपिल ने कहा, “मैं गंभीरता से बताऊं मैं व्यक्तिगत रूप से जब मिला प्रधानमंत्री साहब से, तो मैंने उनको बोला भी कि ‘सर कभी हमारे शो पे भी आ जाए आप।” इसपर जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने बोला कि ‘अभी तो मेरे विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे हैं। लेकिन भविष्य में ज़रूर मैं आपके शो में आऊंगा।’ मोदी ने कपिल के निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया।

जल्द ही रिलीज़ होगी कपिल शर्मा की फिल्म ज़विगेटो

कपिल शर्मा और एक्ट्रेस सहाना गोस्वामी की फिल्म ज़विगेटो 17 मार्च को रिलीज़ होगी। नंदिता दास द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो कोविड -19 महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो देता है, और एक फूड डेलिवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू कर देता है। परिवार को आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए, उसकी गृहिणी पत्नी भी काम के विभिन्न अवसरों का पता लगाने लगती है। 2022 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के विश्व प्रीमियर के बाद, ज्विगेटो की बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में भी स्क्रीनिंग की गई।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago