मनोरंजन

सारा को अचानक कार्तिक ने गोद में उठाया, देखने वालों की ठिठक गईं नजरें

बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही अपने ग्लैमरस अंदाज और दिलचस्प अदाकारी की वजह से छा गईं सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के अवसर पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नाम है लव आज कल। इस फिल्म में वे कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। वर्ष 2009 में भी फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके पिता सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखे थे। करीब 11 वर्षों के बाद इसी मूवी के अगले हिस्से में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आने वाली हैं।

जमकर चल रहा प्रमोशन

बॉलीवुड में बेहद कम समय में सारा अली खान ने अपनी एक खास पहचान बना ली है। लव आज कल उनकी तीसरी बॉलीवुड फिल्म होने वाली है। ऐसे में सारा अली खान इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वे हर जगह पहुंच रही हैं और भरपूर मेहनत भी कर रही हैं। दूसरी और कार्तिक आर्यन भी फिल्म के प्रमोशन में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और टीम के साथ वे भी हर जगह देखे जा रहे हैं। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को कई मौकों पर साथ में देखा जा चुका है। दोनों मिलकर फिल्म का तेजी से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में ये दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे हुए थे। यहां दोनों ने कुछ ऐसा किया कि देखने वाले भौंचक्के ही रह गए।

कल्पना से परे

इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचीं सारा अली खान को मुसलमानी लिबास पहने हुए देखा गया। उन्होंने सफेद रंग का गरारा पहन रखा था। इस ड्रेस में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। साथ में उनके कार्तिक आर्यन भी कम स्मार्ट नहीं लग रहे थे। उन्होंने जींस के साथ टी-शर्ट पहन रखा था और उस पर एक जैकेट डाल रखी थी। दोनों की जोड़ी बेहद कमाल की लग रही थी। मीडिया के सामने दोनों तरह-तरह के पोज दे रहे थे। इसी दौरान अचानक कार्तिक आर्यन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। उन्होंने सारा अली खान को अपनी गोद में उठा लिया। यहां जिसने भी इसे देखा, उसकी नजरें बस इन दोनों पर ही ठहर गईं।

चल पड़ा है ट्रेंड

हीरो द्वारा हीरोइन को गोद में उठाए जाने का ट्रेंड आजकल बहुत देखने को मिल रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्सर अभिनेता ऐसा करते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने तो सारा अली खान को गोद में उठाया है, लेकिन इससे पहले आदित्य रॉय कपूर भी अपनी फिल्म मलंग के प्रमोशन के दौरान ऐसा ही कर चुके हैं। उन्होंने तब दिशा पटानी को अपनी गोद में उठा लिया था। यही नहीं वरुण धवन तो अक्सर ऐसा करते हुए दिख जाते हैं। जब भी वे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए निकलते हैं, तो वे अपनी हीरोइन को इस दौरान गोद में उठाने का एक भी मौका नहीं गंवाते।

पसंद आ रही केमेस्ट्री

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बीच जिस तरह की लव केमिस्ट्री फिल्म लव आज कल में दिखने जा रही है, उनकी असल जिंदगी में भी लव केमिस्ट्री कुछ कम नहीं है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जा सकता है। एक दूसरे को डेट करने की खबरें काफी समय से इनके बारे में सामने आती रही हैं। वैसे कई खबरों में यह भी बताया गया है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, इस संबंध में तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं है। फिर भी दोनों की जोड़ी को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। प्रशंसकों की यही चाहत है कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान दोनों असल जिंदगी में भी एक हो जाएं। फिलहाल तो दोनों अपनी अपकमिंग मूवी लव आज कल का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों के लिए ही यह फिल्म बहुत मायने रखती है। सारा अली खान बिल्कुल चाहेंगी कि जिस तरीके से फिल्म का पहला पार्ट उनके पिता सैफ अली खान की मौजूदगी में खूब हिट हुआ था, उसी तरीके से यह फिल्म भी दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दे।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago