मनोरंजन

महाभारत से जुड़े इस 11 वें सवाल का जवाब देकर आप भी बन सकते हैं KBC का हिस्सा !

KBC 12: महानायक अमिताभ बच्चन का बहुचर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। इन दिनों शो के रजिस्ट्रेशन के लिए हर दिन दर्शकों से सवाल पूछे जा रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति का ये बारहवां सीजन होगा। हालाँकि इसका प्रसारण अप्रैल से ही शुरू हो जाना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से शो की शूटिंग में बाधा आ रही है। संभावना है कि, शो का प्रसारण जून के आखिरी हफ्ते से शुरु हो जाएगा। फिलहाल आप भी रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवालों का सही जवाब देकर शो का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं। केबीसी के रजिस्ट्रेशन के लिए जो 11 वां सवाल इन दिनों पूछा जा रहा है वो बी.आर चोपड़ा के महाभारत से जुड़ा है। बहरहाल इन दिनों दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक को यदि आपने देखा हो तो आप भी इस सवाल का जवाब बखूबी दे पाएंगे। आइये जानते हैं महाभारत से जुड़ा कौन सा है वो सवाल।

केबीसी के रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा इस सवाल का सही जवाब (KBC Registrations Questions)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कौन बनेगा करोड़पति का बारहवां सीजन जल्द ही सोनी टेलीविज़न पर प्रसारित हो सकता है। शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। केबीसी में हिस्सा लेने के लिए शो के तर्ज पर ही 15 सवाल दर्शकों से पूछे जाएंगे। रोजाना एक सवाल आने के बाद आपको एक नियत समय के अंदर ही उसका सही जवाब देना होता है। आज केबीसी का 11 वां सवाल सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ है, इसका जवाब देकर आप भी शो में हिस्सा लेने के लिए अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। ये सवाल विशेष रूप से महाभारत से जुड़ा है। कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन के लिए दर्शकों से पूछा गया वो सवाल है, “मुकेश खन्ना ने महाभारत में कौन सा किरदार निभाया था। इस सवाल के लिए चार ऑप्शन भी दिए गया है, अर्जुन, भगवान् कृष्ण, भीष्म और भीम। यक़ीनन ये सवाल इतना मुश्किल नहीं है, यदि आपको भी इसका जवाब मालूम है तो आप भी शो में भाग ले सकते हैं।

कैसे करें केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन (How to Registrations for KBC)

भारतीय टेलीविज़न के नंबर वन गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप घर बैठे ही आसानी से इस शो में हिस्सा लेने के लिए अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। अगर आपको भी रजिस्ट्रेशन से जुड़े इस सवाल का जवाब मालूम है तो आप सोनी लिव ऐप या फिर एसएमएस के जरिए भी महाभारत से संबंधित पूछे गए सवाल का जवाब दे सकते हैं। बता दें कि, इस शो में हिस्सा लेने के लिए आपको इस सवाल का जवाब 20 मई रात नौ बजे तक देना होगा। आपको सही जवाब का ऑप्शन टाइप कर ये एसएमएस 509093 पर भेजना होगा। बता दें कि, शो के रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए सवालों की शूटिंग अमिताभ बच्चन फिलहाल अपने घर से ही कर रहे हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago