मनोरंजन

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मुनव्वर फ़ारुकी, लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के हैं शौकीन

Munawar Faruqui Net Worth In Hindi: हाल ही में बिग बॉस का 17वां सीजन समाप्त हुआ है और इस सीजन के विनर बने हैं मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारुकी। मुनव्वर फ़ारुकी ने इस सीजन के फिनाले में अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण श्रीकांत जैसे मशहूर प्रतिद्वंदियों को हराया है। BB-17 जीतने के बाद मुनव्वर राणा को 50 लाख रुपए इनाम और एक चमचमाती कार मिली है। आज के इस लेख में हम आपको BB-17 के विनर मुनव्वर फ़ारुकी की कुल नेटवर्थ के बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्टैंडअप से लाखों की कमाई करते हैं मुनव्वर फ़ारुकी(Munawar Faruqui Net Worth In Hindi)

BB-17 के विनर मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारुकी ने कॉमेडी की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है और आज इनकी गिनती देश के पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन में की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर प्रति महीने 2 से ढाई लाख रुपए की कमाई करते हैं। इसके अलावा ये म्यूजिक वीडियो के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं।

सोशल मीडिया से भी होती है मुनव्वर की मोटी कमाई

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारुकी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम में इनके 12.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए मुनव्वर फ़ारुकी करीब 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं मुनव्वर फ़ारुकी

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारुकी को लग्जरी लाइफ स्टाइल इन्जॉय करना पसंद है और इन्हें लग्जरी कारों का भी खूब शौकीन है। मुनव्वर फ़ारुकी के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो, एमजी हेक्टर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं और इन्हें हाल ही में BB-17 का विनर बनने के बाद हुंडई क्रेटा भी मिली है। इसके अलावा मुंबई के डोगरी इलाके में इनका एक शानदार अपार्टमेंट है और सोशल मीडिया पर कई मर्तबा इनके घर की झलकियां देखने को मिली हैं।

कुल इतनी नेटवर्थ के मालिक हैं मुनव्वर फ़ारुकी(Munawar Faruqui Net Worth In Hindi)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो BB-17 के विनर मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारुकी की कुल नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रुपए है और इसमें उनकी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा शामिल है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago