मनोरंजन

आदित्य नारायण करने वाले बैचलर्स पार्टी इंडियन आइडल 11 के सेट पर, किनसे हो रही है इनकी शादी ?

इंडियन आइडल 11 के मंच पर की जा रही है आदित्य नारायण की बैचलर्स पार्टी। उस शाम के लिए कार्तिक आर्यन रहेंगे इस शो की शान और करेंगे होस्ट इस म्यूजिकल नाईट को । जानिए किस जानीमानी हस्ती से हो रहा है इनका विवाह ?

आदित्य नारायण और नेहा कक्कर की शादी की खबर ने इंटरनेट पर तेहलका मचा रखा है , यह खबर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सुनने में आ रहा है, कि गायक और इंडियन आइडल 11 के होस्ट आदित्य नारायण इंडियन आइडल 11 के सेट पर कार्तिक आर्यन के साथ अपनी बैचलरस पार्टी का आनंद लेने जा रहे हैं।

जहाँ 2 हफ्ते पहले, उदित नारायण और अलका याग्निक शो में आये, वहां उदित नारायण ने स्टेज पर दर्शकों को बताया कि वह नेहा का हाथ अपने बेटे आदित्य के लिए मांगने आये हैं। आदित्य कि माँ ने भी स्टेज पर आकर नेहा को अपनी बहु स्वीकार किया। वहीँ नेहा के माता-पिता भी स्टेज पर उपस्थित थे और उन्होंने उस रिश्ते को क़ुबूल किया। जैसा कि आप लोगों ने देखा भी होगा कि कुमार सानू भी इंडियन आइडल 11 के सेट पर पहुंचे, और उन्होंने नेहा को शगुन कि चुन्नी भेंट की।

वहीँ जब उदित नारायण से इस सिलसिले पर बातचीत की गयी तो उन्होंने इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की, और वह यह कहते हुए सुनाई दिए कि अगर ऐसी कोई भी बात होगी तो वह सबसे पहले इस खुशखबरी को सबके साथ बाटेंगे। उन्होंने नेहा कक्कर को सरहाते हुए और उनके काम के बारे में बोलते हुए कहा “कि उनको अपनाकर उन्हें बेहद ख़ुशी होगी क्यूंकि एक फीमेल गायिका उनके परिवार का हिस्सा बनेगी।”

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरें जोरों-शोरों से इंटरनेट पर गूंज रही हैं। 14 फरवरी उनका डी-डे निश्चित हुआ हैं। हालांकि कई लोग अभी भी अनुमान लगा रहे हैं कि क्या वास्तव में इस साल वैलेंटाइन डे पर क्या सच में यह दोनों शादी करने जा रहे हैं ?

एक और खबर सुनने में आ रही है कि आदित्य नारायण जल्द ही अपनी स्टैग नाईट का आनंद लेने वाले हैं।

आदित्य की बैचलर पार्टी को म्यूजिकल शो के सेट पर कार्तिक आर्यन द्वारा होस्ट किया जाएगा। एपिसोड की शूटिंग पहले ही हो चुकी है और सुनने में आया है कि खूबसूरत हंक ने सभी के साथ एक उल्लास भरा समय बिताया था। इस वीकेंड पर यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

तो, क्या वास्तव में सबसे प्रसिद्ध शादी हो रही है? क्या नेहा की भी कोई बैचलर पार्टी होगी?

खैर, हम यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि आगे क्या होगा । क्यूंकि इंटरनेट पर फैली यह खबरें चाहे वह उनका रिश्ता क़ुबूल करते हुए दोनों के माता पिता हो, चाहे शगुन कि चुनरी भेंट करते हुए कुमार सानू हों, चाहे उनके बैचलर्स पार्टी के चर्चे हों या उनकी शादी का कार्ड। अब ये सच है या सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट, इसकी पुष्टि तोह 14 फरवरी को ही होगी। उम्मीद करते हैं कि ये खबर सच हो और उनके फैंस निराश ना हो।

Facebook Comments
Yamini Negi

Share
Published by
Yamini Negi

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago