मनोरंजन

खेसारी लेकर आये नया भोजपुरी होली सॉन्ग, देखते-ही-देखते हुआ वायरल

New Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं। इनका अंदाज लोगों को बहुत ही पसंद आता है। चाहे फिल्म हो या फिर गाना, ये अपने लाजवाब अंदाज़ से अपने फैंस का दिल जीत ही लेते हैं। यही कारण है कि इनके प्रशंसक इनके गानों पर विशेष तौर पर हमेशा लट्टू होते हुए दिख जाते हैं। उनके बहुत से गाने बड़े ही सुपरहिट हो चुके हैं और लोगों की जुबां पर हैं।

अब इसने भी मचा दी धूम

gazab lyrics

एक बार फिर से वे एक नया होली सॉन्ग (Holi Song)  लेकर आए हैं, जो कि देखते-ही-देखते बेहद लोकप्रिय हो गया है। रिलीज होने के साथ ही यह तेजी से वायरल होने लगा है। इससे पहले ‘भतीजवा के मौसी जिंदाबाद’ नामक गाने ने बड़ी धूम मचाई थी। इस गाने की लोकप्रियता अभी कम भी नहीं हुई थी कि खेसारी लाल यादव के एक और गाने ‘छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी’ ने भी रिलीज होने के साथ ही धूम मचा कर रख दिया है।

एक दिन में इतने सारे व्यूज (New Bhojpuri Holi Song 2020)

इस भोजपुरी गाने के प्रति लोगों की दीवानगी किस कदर है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गाने को रिलीज हुए केवल एक दिन ही हुए हैं, मगर यूट्यूब पर अब तक इसे साढ़े छह लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को लिखा है टुनटुन यादव ने, जबकि संगीत दिया है राजा भट्टाचार्य ने। गाने के बोल से लेकर इसके संगीत तक ने इसे सुनने और देखने वालों का मन मोह लिया है। यही वजह है कि लोग इसे बार-बार देख और सुन रहे हैं और गाने की व्यूज लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर गाने ने इतना धूम मचा दिया है कि यह तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

ये गाना भी छा गया था

खेसारी लाल यादव को हाल ही में संपन्न हुए लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में भी देखा गया था। इस वर्ष खेसारी लाल यादव के कई भोजपुरी गाने लांच हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर गानों ने बड़ी धूम मचाई है। विशेषकर उनके पिछले गाने ‘भतीजवा के मौसी जिंदाबाद’ को लोगों ने खासा पसंद किया था। इस गाने ने भी You Tube पर धूम मचा कर रख दी थी और इसे बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक शेयर कर रहे थे। गाने पर लोगों ने तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं भी दी थी।

इसे मिले 10 करोड़ से भी अधिक व्यूज

खेसारी लाल यादव के पिछले गाने को इतनी अधिक लोकप्रियता मिली थी कि अब तक इसके ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्मेट को करीब 10 करोड़ से भी अधिक लोग देख और सुन चुके हैं। वहीं ‘मजा डबल पिचकारी के’  नामक एक और होली का उनका गाना इस वक्त बड़ा ही धूम मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को भी तेजी से वायरल होते हुए देखा जा सकता है। अब जब होली नजदीक आ चुकी है तो ऐसे में होली से जुड़े हुए गाने यूट्यूब पर ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। इसकी वजह से भी गाना खूब देखा और सुना जा रहा है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago