मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा भी पहुंचीं मालदीव, ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया का बढ़ाया तापमान

बहुत से बॉलीवुड कलाकार फिल्मों की शूटिंग करते-करते इतने थक जाते हैं कि उनके लिए ब्रेक लेना जरूरी हो जाता है। ऐसे में वे ब्रेक लेने के लिए उन जगहों पर पहुंच जाते हैं, जहां न केवल उनके मन को शांति मिलती है, बल्कि वे प्राकृतिक सुंदरता का भी लुत्फ उठा पाते हैं और अपना मनोरंजन करते हैं। इससे उन्हें ताजगी मिल जाती है और लौटकर पूरे जोश से अपना काम फिर से शुरू करने में मदद मिलती है। फिल्मी सितारों के इसी तरह के वैकेशन लोकेशंस में से एक मालदीव भी है, जहां अक्सर बॉलीवुड के सितारे पहुंचते रहते हैं। हाल ही में सारा अली खान भी यहां पहुंची हुई थीं। अब परिणीति चोपड़ा भी मालदीव पहुंच गई हैं और यहां छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने इस वैकेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो देखते-ही-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

मालदीव और ऑस्ट्रिया की तस्वीरें

इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा को बिच पर पोज देते हुए देखा जा रहा है। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस तो लट्टू हुए जा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद परिणीति चोपड़ा ने लिखा है- ड्राइविंग से पहले और बाद में। परिणीति चोपड़ा इन तस्वीरों में एक टोपी लगाए हुए दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने स्विम कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और अलग-अलग पोज दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा की यह अदा बेहद ग्लैमरस नजर आ रही है। अपने फैंस को दीवाना बनाने के लिए उनकी ये तस्वीरें काफी हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में परिणीति चोपड़ा की ओर से और भी कई तस्वीरें शेयर की गई है। परिणीति चोपड़ा कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रिया भी गई हुई थीं। वहां भी उन्होंने कई तस्वीरें इसी तरह की ली थीं, जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़

परिणीति चोपड़ा ने जैसे ही अपने ये ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए, इसके तुरंत बाद इन पर लाइक्स आने शुरू हो गए। यहां तक कि कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई। प्रशंसकों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। साथ ही उनके इन फोटोज को प्रशंसकों ने शेयर करना भी शुरू कर दिया। आलम यह है कि सोशल मीडिया में हर ओर परिणीति की ये तस्वीरें देखने को इस वक्त मिल रही हैं।

परिणीति की अगली मूवी

thelallantop

फिल्म निर्देशक प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म जबरिया जोड़ी में आखिरी बार परिणीति चोपड़ा को देखा गया था। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी इस फिल्म में जोड़ी जमी थी। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा था। अब परिणीति चोपड़ा भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ में काम कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा को इस फिल्म में साइना नेहवाल का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। शुरू से ही यह फिल्म परिणीति चोपड़ा के पास नहीं थी। श्रद्धा कपूर साइना नेहवाल की बायोपिक करने वाली थीं, मगर स्ट्रीट डांसर 3D की वजह से उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को उनके हामी भरने के बाद साइन कर लिया गया। वे इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। फिल्म से जुड़ी उनकी कई तस्वीरें भी हाल ही में सोशल मीडिया में सामने आई थीं।

फिल्म की प्रतीक्षा

साइना नेहवाल की बायोपिक से जुड़ी जो तस्वीरें सोशल मीडिया में देखने को मिली थीं, उनमें परिणीति चोपड़ा को बिल्कुल साइना नेहवाल के अंदाज में बैडमिंटन खेलते हुए देखा गया था। भारतीय बैडमिंटन की साइना नेहवाल अव्वल दर्जे की खिलाड़ी हैं। कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट उन्होंने जीतकर अपने नाम किए हैं और देश का गौरव बढ़ाया है। परिणीति चोपड़ा ने भी इस किरदार के अनुरूप खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत की है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म से खासी उम्मीदें होंगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago