मनोरंजन

यूपी के लखनऊ में अभिषेक बच्चन को भारी पड़ा ये काम, पुलिस ने लगाई रोक

Police Stopped Shooting Of Abhishek Bachchan’s Film: कोरोना महामारी उत्तर प्रदेश में भी तेजी से अपने पांव पसार रही है, जिसकी वजह से स्थिति विकट होती जा रही है। महामारी से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे ही कदमों के तहत लखनऊ में चल रही अभिषेक बच्चन की एक फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

परमिशन के बावजूद रोकी शूटिंग(Police Stopped Shooting Of Abhishek Bachchan’s Film)

अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) की फिल्म की शूटिंग लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित बेगम हजरत महल पार्क में हो रही थी। फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माताओं के पास पहले से परमिशन भी मौजूद थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोविड-19(COVID-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर फिल्म की शूटिंग रुकवा दी।

यह भी पढ़े

लगभग 50-60 लोग थे मौजूद

Image Source: AajTak.com

सेंट्रल जोन डीसीपी सुमन वर्मा ने बताया कि अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग के दौरान लगभग 50-60 की संख्या में लोग मौजूद थे।(Police Stopped Shooting Of Abhishek Bachchan’s Film) बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए इसकी शूटिंग को रोकना जरूरी था। हालांकि, इससे पहले लखनऊ से ही अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मास्क लगाई हुई एक तस्वीर शेयर करके लोगों से मास्क पहनने की अपील की थी।

हुई मामूली झड़प

Image Source: AajTak.com

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग रुकवाने के दौरान फोटो खींचने और वीडियो बनाने को लेकर मामूली झड़प भी हुई थी। हालांकि, अंत में फिल्म की शूटिंग कर रहे लोग पैकअप कर के वहां से निकल गए। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) की फिल्म द बिग बुल(The Big Bull) हॉटस्टार(Hotstar) पर स्ट्रीम हो रही है, लेकिन इसे ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago