ट्रेवल

हवा महल से लेकर जल महल तक बेहद खूबसूरत है पिंक सिटी, घूमने को है और भी बहुत कुछ

Jaipur Me Ghumne Ki Jagah: जयपुर, राजस्थान का वह खूबसूरत शहर जिसे पिंक सिटी (गुलाबी शहर) भी कहा जाता है। इसी के साथ राजस्थान की राजधानी होने के कारण यह शहर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां घूमने की ऐसी बहुत सी जगह हैं जिनमें भारतीय संस्कृति और धरोहर की झलक साफ दिखाई देती है। इनमें से कुछ खास जगहों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें जयपुर घूमने जा रहे हर व्यक्ति तो अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं जयपुर में घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में।

जयपुर में घूमने की जगह(Jaipur Me Ghumne Ki Jagah)

  • हवा महल(Hawa Mahal)
Image Source: Pixabay

बिना किसी नींव के और 950 से ज्यादा विभिन्न आकार के झरोखों वाला हवा महल जयपुर की पहचान है। कहा जाता है कि पर्दा प्रथा के कारण शाही राजपूत महिलाएं बाहर की दुनिया से अंजान सी रहती थीं। इसलिए सन 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने इस महल का निर्माण करवाया ताकि शाही महिलाएं पर्दे में रह कर भी बाहरी दुनिया का अवलोकन कर सकें। यहाँ जाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होता है। यहाँ प्रवेश करने के लिए टिकट लेना होता है जो भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपए व विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपए है।

  • सिटी पैलेस (City Palace)
Image Source: Indiatimes.com

सिटी पैलेस, हवा महल से काफी नजदीक है। यहाँ आपको राजपूत और मुगल शैली की अधभुत वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने मुख्यत: विशेष अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए करवाया था। अब इसे एक संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है जहां हाथी दांत तलवारें, चेन हथियार, बंदुक, पिस्‍टल, तोपें, प्‍वाइजन टिप वाले ब्‍लेड और गन पाउडर के पाउच भी प्रर्दशन के लिए रखे जाते हैं। यहाँ जाने का समय सुबह 10 से शाम 10 बजे तक होता है। यहाँ प्रवेश के लिए टिकट भारतीय पर्यटकों को 300 रुपए व विदेशी पर्यटकों को 700 रुपए पड़ता है।

  • आमेर / अम्बर किला(Ajmer Kila)
Image Source: Budgetgoldentriangletours.com

शहर से करीब 11 किमी दूर स्थित आमेर किला या अम्बर किला जयपुर का एक प्रमुख आकर्षण है। यह लाल बलुआ पत्थर व संगमरमर से बना है और इसमें चार मंजिल व आंगन हैं। इस किले में दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल (दर्पण महल), जय मंदिर व सुख निवास जैसी कई देखने वाली जगह हैं। यहाँ एक सुरंग भी है जो पास स्थित जयगढ़ किले में खुलती है। यहाँ जाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होता है। यहाँ पर भारतीय पर्यटकों को 100 रुपए व विदेशी पर्यटकों को 500 रुपए का प्रवेश शुल्क देना होता है।

  • जयगढ़ किला(Jaigarh Kila)
Image Source: Wikipedia.org

इस किले की खासियत है यहाँ स्थित दुनिया की सबसे बड़ी पहिये वाली तोप, जिसे “जैवन तोप” के नाम से जाना जाता है। 10 मीटर व्यास व 20 फीट के बैरल वाली इस तोप का वजन लगभग 50 टन है। इसे अजय किला भी कहा जाता है क्योंकि कोई भी राजा इस किले को फतह नहीं कर पाया था। यह जयपुर का सबसे मजबूत किला है और इस किले के स्थान को “चील का टीला” कहा जाता है। यहाँ जाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 4:30 तक होता है। यहाँ पर भारतीय पर्यटकों को 35 रुपए व विदेशी पर्यटकों को 85 रुपए का प्रवेश शुल्क देना होता है।

इसी किले के पास एक और किला है जिसे नहरगढ़ किला कहते हैं। यहाँ शेरों का पाया जाना काफी आम था इसलिए इसे “शेरों का निवास स्थान” भी कहा जाता है। इस किले पर भी कभी आक्रमण नहीं हुआ। यहाँ आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जा सकते हैं और यहाँ भारतीय पर्यटकों को 50 रूपए व विदेशी पर्यटकों को 200 रुपए का प्रवेश शुल्क देना होता है।

  • जल महल(Jal Mahal)
Image Source: Wikipedia.org

पानी के बीचोंबीच स्थित जल महल, आमेर जाते समय रास्ते में पड़ता है। प्राचीन समय में यह महल महाराजाओं का समर रिजॉर्ट हुआ करता था, जहां वे अच्छा समय बिताने के लिए आते थे। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है और आपको पक्षियों से लगाव है तो यह जगह आपके लिए सबसे उत्तम है। आने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होता है व यहाँ प्रवेश बिलकुल मुफ्त है।

यह भी पढ़े

तो यदि इस बार आप जयपुर घूमने का प्लान बनाएं तो Jaipur Me Ghumne Ki Jagah पर जाने से ना चूकें और क्योंकि जयपुर एक गरम प्रदेश है, इसलिए बेहतर होगा कि आप यहाँ सर्दियों के मौसम में ही जाएं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago