Popular Tv Couples Live in Relationship: कई ऐसे टीवी कलाकार रहे हैं, जो लिव-इन में रहने की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। इनमें से कुछ ने तो शादी कर ली, लेकिन कई का ब्रेकअप हो गया। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी सेलेब्रिटीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा से शादी कर ली। वर्ष 2013 में 23 जुलाई को कश्मीरा को कृष्णा ने प्रपोज किया और इसके बाद अगले ही दिन दोनों ने शादी भी कर ली।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा के तौर पर हिना को अधिकतर लोग जानते हैं। शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयंत उर्फ रॉकी जायसवाल के साथ लंबे समय से वे रिलेशनशिप में हैं। बताया जाता है कि मुंबई में दोनों साथ में रहते हैं (Live in Relationship)। अब तक फैंस को इन दोनों की शादी का इंतजार है।
जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे के नजदीक आए थे। करीब 6 वर्षों तक दोनों लिव-इन में भी रहे। हालांकि इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐसा बताया गया है कि अंकिता सुशांत को लेकर कुछ ज्यादा पजेसिव थीं, जबकि सुशांत खुद पर उन्हें विश्वास नहीं दिला पा रहे थे।
रामायण के सेट पर वर्ष 2008 में देबिना बनर्जी और गुरमीत चटर्जी की मुलाकात हुई थी। दोनों ने राम और सीता का किरदार इस सीरियल में निभाया था। इसी के सेट पर दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। दोनों करीब सात वर्षों तक लिव इन (Live in Relationship) रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद वर्ष 2011 में दोनों ने शादी कर ली थी।
रूबीना दिलाइक छोटे पर्दे की लोकप्रिय कलाकार हैं। छोटी बहू के सेट पर अभिनव शुक्ला से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए। दोनों लिव-इन में भी रहे। आखिरकार इन दोनों ने शादी कर ली।
नंदीश संधू और रश्मि देसाई लोकप्रिय टीवी सीरियल उतरन से लोकप्रिय हुए थे। दोनों ने लिव इन (Live in Relationship) रिलेशनशिप में रहने के बाद वर्ष 2012 के फरवरी में शादी कर ली थी, लेकिन इसके 4 वर्षों के बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। वैसे, रश्मि से शादी से पहले टीवी अभिनेत्री आराधना उप्पल के साथ भी नंदीश के लिव इन (Live in Relationship) में रहने की बात सामने आई थी। इसके अलावा डीजे गौरी के साथ भी उनका नाम जुड़ा था।
पवित्र रिश्ता के सेट पर इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। यही नहीं, मुंबई के सब अर्बन इलाके में दोनों साथ में रहने लगे। दोनों की शादी का इंतजार उनके प्रशंसकों को काफी समय से है।
लोकप्रिय टीवी सीरियल प्यार की यह एक कहानी के सेट पर सुयश और किश्वर की पहली बार मुलाकात हुई थी। करीब 4 महीने तक दोनों ने एक-दूसरे को समझा और इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। दोनों लिव-इन में भी रहे। खुशनुमा नाम के एक वीडियो में 2014 में दोनों को साथ में देखा गया था। बिग बॉस के नौवें सीजन में दोनों ने ही हिस्सा लिया था। हालांकि, इसमें सबसे पहले सुयश बाहर हुए थे और इसके करीब 2 हफ्ते के बाद किश्वर भी बाहर हो गई थीं। बाद में दोनों ने शादी रचा ली।
वर्ष 2008 में ‘मिले जब हम तुम’ के सेट पर मिलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 6 साल तक एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रहने के बाद 2016 में 25 जनवरी को इन्होंने गोवा में शादी कर ली।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…