मनोरंजन

फिनाले में पहुंचाने के लिए राखी सावंत ने भगवान को भेजा मेल, लगाई यह गुहार

Rakhi Sawant Send Mail To God: बॉस 14 का फिनाले अब नजदीक आ रहा है। फिनाले में पहुंचने के लिए बिग बॉस की कंटेस्टेंट राखी सावंत भी पूरी तैयारी कर रही है। भगवान से उन्होंने बात भी की है और उन्होंने भगवान को एक मेल भी भेज दिया है।

कलर्स ने शेयर किया वीडियो

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फिनाले में पहुंचाने के लिए भगवान से विनती करते हुए देखा जा रहा है। राखी सावंत के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कलर्स की तरफ से शेयर किया गया है। यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और एक लाख से भी ज्यादा बार लोग इसे देख चुके हैं। इस पर तरह-तरह से फैन्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वीडियो में गुहार लगा रहीं राखी सावंत

वीडियो में राखी सावंत यह कहते हुए दिख रही हैं कि हे परमेश्वर स्टेज तक पहुंचा दो। रणभूमि में हैं प्रभु। आप ही रनर अप बना। 5 लोग हैं, एक विनर और 1 रनर अप। प्रभु इतना तो आप कर ही सकते हैं। इसके बाद भगवान को एक मेल(Rakhi Sawant Send Mail To God) भी राखी सावंत ने लिख दिया। राखी सावंत ने कहा कि कृपा करके प्रभु मदद करें और फिनाले में पहुंचा दें। कोशिश करें कि मैं रनर अप भी बन जाऊं। मुझे उम्मीद है कि मेरा मेल आपको मिल गया होगा। कृपया जवाब भी दे दे।

यह भी पढ़े

फैन्स कर रहे कमेंट

फैन्स भी राखी सावंत के इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी राखी सावंत अपने ऐसे ही अंदाज से लोगों का मनोरंजन करती आई हैं। पहले एक वीडियो उनका वायरल हुआ था, जिसमें वे सिंगर बनने की ख्वाहिश जताती हुई दिखी थीं। इस वीडियो में राखी सावंत जैसे ही सुर छेड़ रही थीं, कौवे चिल्लाते हुए सुनाई देने लगे थे। जान सानू भी अपने कानों पर हाथ रखे हुए नजर आए थे।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago