मनोरंजन

एक बार फिर से दूरदर्शन पर होगा “रामायण” का प्रसारण, जानें पूरी खबर ! (Lockdown)

Lockdown: पूरा भारत लॉकडाउन होने की वजह से एक बार फिर से ऐसा लग रहा है जैसे बचपन के दिन लौट आए हों। घर में रहो, खाना खाओ, मम्मी-पापा की बातें सुनों और टीवी देखो, हाँ यदि आप कामकाजी हैं तो आपके लिए सिनेरियो चेंज भी हो सकता है। लेकिन आमतौर पर आज पूरा भारत एक बार फिर से 90 के दशक में चला गया है। इसी को जीवंत करते हुए अब सरकार ने लॉकडाउन की इस अवधि के दौरान लोगों को एक ख़ास तोहफा दिया है। कल शनिवार से एक बार फिर से दूरदर्शन पर आपके लिए रामायण का प्रसारण किया जा रहा है।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी

आपको बता दें कि, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लोगों को ये खुशखबरी दी है। अब एक बार फिर से कल शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा बनाए गए बहु चर्चित धार्मिक सीरियल रामायण का प्रसारण किया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में कहा है, जनता की भारी मांग को देखते हुए एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण होने जा रहा है। रोजाना सुबह नौ बजे रामायण का पहला एपिसोड और रात को नौ बजे दूसरा एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

यह भी पढ़े इस बार नहीं मिलेगी फैंस को राधे फिल्म की ईदी भाई जान की ओर से

पहले भी लोग कर चुके हैं रामायण और महाभारत के प्रसारण की मांग (Lockdown)

रामायण और महाभारत, भारत के ऐसे ऐतिहासिक धारावाहिक हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है। भारतीय धार्मिक युग को अपने में समेटे हुए इन दोनों धारावाहिक को आज की पीढ़ी को देखना भी काफी अहम है। जानकारी हो कि, आज की युवा पीढ़ी को रामायण और महाभारत की पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए भी बीते कुछ महीनों से लोगों ने सूचना और प्रसारण विभाग से एक बार फिर से इन दोनों सीरियल के प्रसारण की मांग की थी। हालाँकि टी.वी पर रामानंद सागर के अलावा भी बाद में कुछ प्रोडक्शन हाउस द्वारा इन दोनों सीरियल का निर्माण किया गया, लेकिन उनमें वो बात नहीं थी। लॉकडाउन के इस पीरियड में सूचना और प्रसारण मंत्री ने लोगों की बात मान ली है और रामानंद सागर के रामायण का प्रसारण शुरू करने जा रही है।

लोगों ने खूब सराहा था रामायण को

Indus Scroll

अगर आप शुरूआती 90 की दशक में पैदा हुए हैं तो आपको वो दौड़ जरूर याद होगा, जब रामायण देखने के लिए हर रविवार को लोग टी.वी के सामने बैठ जाते थे। ये वो दौड़ था जब रविवार के दिन आपको सड़क पर सुबह नौ से दस के बीच एक व्यक्ति नजर नहीं आता था। रामानंद सागर ने इस तरह से रामायण की रचना की थी कि, लोग उससे पूरी तरह से जुड़ गए थे। इस सीरियल में राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को लोग सच में राम और सीता समझने लगे थे। कई घरों में रामायण शुरू होते ही बड़े बुजुर्ग हाथ जोड़कर खड़े हो जाया करते थे। अब 21 दिनों तक एक बार फिर से आप वो सब अनुभव कर सकते हैं और अपने बच्चों को भी दिखा सकते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

5 days ago