मनोरंजन

अभिनव शुक्ला के लिए किया गलत शब्द का इस्तेमाल, तो रुबीना ने किया राखी का ये हाल

Rubina Dilaik Fight With Rakhi Sawant: बिग बॉस 14 इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। एक बार फिर से बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त मनोरंजन होने वाला है। राखी सावंत और रूबीना दिलैक के बीच जबरदस्त जंग देखने के लिए मिलने वाली है।

राखी की इस हरकत से भड़कीं रुबीना दिलैक

रियलिटी शो में राखी सावंत को अभिनव शुक्ला की अब तक फैन बनकर घूमते हुए देखा गया है, लेकिन इसी राखी सावंत ने जब अभिनव शुक्ला के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया तो रुबीना दिलैक(Rubina Dilaik Fight With Rakhi Sawant) बुरी तरह से भड़क उठीं और उन्होंने राखी सावंत पर पानी से भरी हुई बाल्टी ही उड़ेल दी।

बिग बॉस ने शेयर किया यह वीडियो

बिग बॉस के ट्विटर हैंडल से इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर भी किया गया है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि राखी सावंत अभिनव शुक्ला को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग कर रही हैं। वे अभिनव शुक्ला को जोरू का गुलाम बताती हुई भी दिख रही हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जोरू के कहने पर वे सारे काम कर रहे हैं।

इस बात से तैश में आ गईं रुबीना

इसी दौरान राखी सावंत अभिनव शुक्ला के लिए एक ऐसे गंदे शब्द का प्रयोग कर देती है, जिसे सुनकर न केवल अभिनव शुक्ला भड़क जाते हैं, बल्कि रुबीना दिलैक भी बहुत ही तैश में आ जाती हैं। इसी गुस्से में राखी सावंत पर वे पानी से भरी हुई बाल्टी उड़ेल देती हैं। वे यह भी कहती हैं कि उन्हें बिग बॉस का घर छोड़ना भी पड़े तो इसका उन्हें कोई गम नहीं होगा, लेकिन अपने पति के खिलाफ वे एक शब्द भी नहीं सुन सकतीं।

यह भी पढ़े

इस वीडियो को देखने के बाद बिग बॉस(Bigg Boss 14) के फैन्स को अब अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago