मनोरंजन

उपद्रवियों के खिलाफ भड़क उठे सलमान.. जताई नाराजगी और बोले….

कोरोनावायरस का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, और यह लोगों की जिंदगी तबाह कर रहा है। कारणवश देश में अशांति का माहौल बना हुआ है। दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अपने जान से हाथ धो रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी और पुलिस अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आए हैं। बीते दिनों ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं, जिसमें भीड़ ने मिलकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर हमला किया।

सलमान से यह बर्दाश्त नहीं हुआ। और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए भी बीती रात सलमान ने एक वीडियो अपलोड किया। जो इस वक्त सुर्खिया बटोर रहा है। इस वीडियो के जरिए सलमान ने बहुत सी बातें कहीं..

क्या बोले सलमान?

  • सलमान बोले कि यह टीवी वाला बिग बॉस नहीं है, यहां असल जिंदगी का बिग बॉस चल रहा है।
  • सलमान बोले कि भगवान हमारे अंदर है। यह हमें बचपन में ही सिखाया जाता है। तोअगर नमाज पढ़नी है तो घर में ही पढ़ो। 
  • वे डॉक्टर जो अपनी जान की परवाह किए बगैर आपकी जान बचा रहे हैं, आप उन्ही पर पत्थर फेंक रहे हैं। जो कोरोना से पीड़ित है वह हॉस्पिटल से भाग रहे है। सलमान बोले आखिर भाग कर कहां जाओगे? जिंदगी या मौत की ओर..??
  • एतिहात रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिसने एतिहात नहीं रखी, वह जल्द ही कोरोना पीड़ित हो जाएंगे और फिर वह अपने पूरे परिवार और साथ ही साथ हिंदुस्तान को भी बीमार कर देंगे।
  • यह वायरस चीन से शुरू हुआ और चीन से कब का खत्म हो गया।
  • आप क्यों अपने आप के लिए यमराज बन गए हो? क्यों आप अपने परिवार के लोगों पर इन्ना लिल्लाहे और राम नाम सत्य पढ़ना चाह रहे हो?
  • सलमान ने कहा कि मैं उन लोगों को सलाम करता हूं जो यह सोच रखते हैं कि, परिवार गुजर जाने से बेहतर है कि, बिना खाए पिए कुछ वक्त गुजर जाए।
  • वे बोले कि ऐसा महसूस हो रहा है कि, वाकई हिंदुस्तान एक दूसरे से दिल से जुड़ा हुआ है। लेकिन कुछ जोकरो की वजह से यह बीमारी लगातार फैलती जा रही है।
  • वे कहते हैं कि मान लिया, आप इतने बहादुर और शक्तिशाली है कि आप अपने परिवार वालों को कंधा देंगे उनकी अर्थी उठाएंगे।
  • आखिरकार सलमान बोले कि भाइयों मिलकर दुआ करो कि वह नौबत ना आए कि, आप को समझाने के लिए मिलिट्री को बुलाया जाए।

फैंस का रिएक्शन

सलमान खान के एंग्री अवतार वाली वीडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया है। ट्विटर पर यह सुबह से ही काफी ट्रेंड हो रहा है। फैंस अपने बजरंगी भाईजान की बातों से सीख ले रहे हैं। टि्वटर यूजर्स ने सलमान की इस वीडियो को प्रेरणा बताते हुए कहा है कि, यह सभी जाति धर्म और समुदाय से परे है, और यह एक जरूरी सिख देती है।

सलमान की यह बातें बहुत प्रचलित हो रहे हैं। वे लोग भी इन बातों को सुन रहे हैं जो सलमान के फैंस में नहीं गिने जाते। उन लोगों का भी रीएक्शन भी इस वीडियो को देखा जा रहा है जो सलमान को कहीं ना कहीं ना पसंद करते हैं।

Facebook Comments
Hema Kwatra

Share
Published by
Hema Kwatra

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

13 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago