मनोरंजन

चॉल में बीता था सरोज खान का बचपन, ऐसे किया फिल्म इंडस्ट्री पर राज

Saroj Khan Life Story: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीउन्होंने चार दशक से ज्यादा बॉलीवुड में काम किया। सरोज खान ने अपने दमदार डांस से कई नेशनल व फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए। वे इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन आपको शायद नहीं पता होगा कि सरोज जी का फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर कैसा रहा। तो आईए जानते हैं।

3 साल की उम्र में शुरू किया करियर (Saroj Khan Life History)

सरोज खान (Saroj Khan) बचपन से ही डांस की शौकीन थीं। एक बार उनकी मां ने उन्हें परछाई में हाथ हिलाते देखा। सरोज की मां जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवा रही थीं वो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को जानते थे। सरोज की मां उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गईं और कहा कि ये परछाई में देखती है और हाथों से पता नहीं क्या करती है। तब डॉक्टर ने म्यूज़िक लगाया और कहा ये डांस करना चाहती है। आप लोग गरीब हैं, अपनी बच्ची को फिल्म इंडस्ट्री में भेज दिजिए। मेरी फिल्म इंडस्ट्री में जान-पहचान है, इसे बाल कलाकार के रूप में रोल मिल जाएगा। इस तरह सरोज का फिल्मी करियर शुरू हो गया।

Image Source: Patrika.com

12 साल की उम्र में सिखाया हेलेन को डांस

सरोज खान (Saroj Khan) 9 साल की उम्र तक बाल कलाकार के रूप में कार्य करती रहीं। वे उस समय ठीक-ठाक पैसे कमा रही थीं। फिर उन्होंने बैक डांसर के रूप में काम करना आरंभ किया। वे बिना किसी ट्रेनिंग काफी अच्छा डांस कर लेती थीं। एक बार सरोज जी को हेलेन के साथ काम करने के लिए बुलाया गया। उस वक्त सरोज खान (Saroj Khan)अपने स्टेप्स छोड़कर, हेलेन के डांस स्टेप्स करने लगीं। तब कोरियोग्राफर ने सरोज का डांस देखकर उनसे पूरा डांस करवाया और हेलेन को कहा कि ये लड़की डांस करेगी और आपको इसको कॉपी करना है। इस तरह 12 साल की उम्र में सरोज खान (Saroj Khan) ने बड़े स्टार्स को डांस सिखाना शुरू कर दिया।

माधुरी और सरोज की जोड़ी थी कमाल

Image Source: INSTAGRAM

माधुरी और सरोज खान (Saroj Khan) की जोड़ी बोमिसाल थी। ‘धक-धक’, एक दो तीन, डोला रे और तबाह हो गए जैसे कई सुपरहिट गाने सरोज खान (Saroj Khan) ने ही माधुरी को सिखाए थे। डांस के अलावा एक्सप्रेशंस सिखाने में भी सरोज जी का ही हाथ था।

ऐश्वर्या के साथ भी किया काम

Image Source: Instagram

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘निंबुड़ा’ के लिए सरोज खान (Saroj Khan) को बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था। दोनों ने देवदास, इरुवर, ताल में साथ काम किया था।

श्रीदेवी के साथ दिए कई हिट नंबर्स

Image Source: Youtube

सरोज खान (Saroj Khan) ने श्रीदेवी को भी कई गानों पर डांस सिखाया है जो बाद में काफी हिट हुए हैं। ‘मेरे हाथों नें 9-9 चुड़ियां’, ‘नागिन’ जैसे कई हिट गानों पर सरोज ने कोरियोग्राफी की थी।

काजोल ही नहीं संजय दत्त को भी सिखाया डांस

सरोज खान (Saroj Khan) ने बाज़ीगर फिल्म में काजोल के साथ भी काम किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कई एक्टर्स को भी कोरियोग्राफी की है। सरोज ने संजय दत्त को ‘हम्मा-हम्मा’ गाने पर डांस सिखाया था।

करीना कपूर के गाने ने जीताया राष्ट्रीय पुरस्कार

Image Source: Youtube

सरोज खान (Saroj Khan) ने फिल्म जब वी मेट के गीत ‘ये इश्क हाय’ में करीना कपूर को डांस सिखाया था। इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago