Famous Choreographer Saroj Khan Died Today: लगता है ये साल बॉलीवुड के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। अब बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया है। बॉलीवुड जगत की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनका आज निधन हो गया। हालांकि सरोज जी का कोरोनावायर का टेस्ट नेगेटिव आया था।
कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन (Saroj Khan Died)


बता दें कि 40 साल के अपने लंबे करियर में सरोज खान ने 2000 से ज्यादा गानों पर बड़े बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के पांव थिरकवाएं हैं। उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के लिए 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था। माधुरी दीक्षित को डांस और अदाएं सिखाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ सरोज खान का ही थी। आखिरी बार उन्होंने फिल्म कलंक में ‘तबाह हो गए गाने’ की कोरियोग्राफी की थी.
- सवालों के घेरे में आए संजय लीला भंसाली, सुशांत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ!
- अपने Dog का नाखून काटती हुई दिखीं दिशा पटानी, वायरल हुआ वीडियो