Shehnaz Gill Father: बिग बॉस 13 समाप्त हो गया है, मगर इसके प्रतिभागी किसी-न-किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए रहते ही हैं। बिग बॉस के 13वें सीजन के दौरान जो प्रतिभागी किसी-न-किसी कारण से सबसे अधिक चर्चा में रहे, उनमें से एक शहनाज गिल भी रही हैं। शहनाज गिल का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन इस बार अपने पिता संतोख सिंह सुख की वजह से। जी हां, शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर बलात्कार के आरोप लगे हैं।
शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ जालंधर में एक महिला की ओर से रेप का केस दर्ज करा दिया गया है। इस तरीके से वे कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। आरोप महिला ने संतोख सिंह सुख पर यह लगाया है कि पिस्तौल की नोक पर उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया है। मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है।
शहनाज गिल के पिता पर रेप का आरोप लगने के बाद खलबली मच गई है और हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, शहनाज के पिता पर जो बलात्कार के आरोप लगे हैं, इनमें कितनी सच्चाई है, यह तो तभी साफ हो पाएगा जब पुलिस जांच करके इस बारे में रिपोर्ट देगी। ऐसे में हर किसी की नजर अब पुलिस की जांच पर ही टिकी हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच करने में जुट गई है, क्योंकि यह एक हाई प्रोफाइल मामला है।
शहनाज गिल, जो कि सोशल मीडिया में छाई रहती हैं और कई बार उनकी ओर से अपडेट सोशल मीडिया में पोस्ट किए जाते हैं, उनकी ओर से अब तक अपने पिता पर लगे बलात्कार के आरोपों पर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। न तो शहनाज गिल ने ही कोई बयान दिया है और न ही उनके पिता संतोख सिंह सुख की ओर से भी इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया दी गई है। वैसे, शहनाज गिल के पिता पर यह आरोप लगने के बाद हर कोई सकते में नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े:
गौरतलब है कि शहनाज गिल एक पंजाबी परिवार से नाता रखती हैं। उनका परिवार पंजाब में ही रहता है। शहनाज इस वक्त लॉकडाउन लगा होने के कारण मुंबई में ही फंसी हुई हैं। शहनाज गिल के भाई शहबाज भी लॉकडाउन के दौरान उनके साथ मुंबई में ही फंसे हुए हैं। लॉकडाउन जब नहीं हुआ था, तब दोनों भाई-बहन मुंबई में रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में भाग ले रहे थे। तभी अचानक कोरोना संकट की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसके बाद आनन-फानन में इस शो को खत्म कर दिया गया था, मगर तब तक शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज मुंबई में ही फंस गए थे।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…