मनोरंजन

Shocking: नहीं रहे ‘एम एस धोनी’ के स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), मुंबई के बांद्रा स्थित घर में लगाई फांसी

Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बता दें, मशहूर और उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में ख़ुदकुशी कर ली है. 34 साल की उम्र में सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सुशांत के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस भी सदमे में हैं. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि इतना यंग और टैलेंटेड कलाकार अब हमारे बीच नहीं है.

ख़बरों के मुताबिक सुशांत ने अपने कमरे में फांसी पर लटककर जान दी है. इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी घर पर मौजूद थे. सुबह काफी देर तक जब सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकले तब उनके कमरे को तोड़ा गया तो सुशांत फांसी पर लटके पाए गए.

Image Source: India Today

बता दें, सुशांत का नाम बॉलीवुड के जाने-माने सितारों में शामिल था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. सबसे पहले वह सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ में नजर आये थे, लेकिन पहचान उन्हें जीटीवी के पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली. इस सीरियल के बाद से ही उनके किस्मत का सितारा चमका और उन्हें बॉलीवुड की फिल्म ‘काई पो छे’ ऑफर हुई. फिल्म में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था. सभी को उनका काम काफी पसंद आया था.

इस फिल्म के बाद वे ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में परिणीती चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ दिखाई दिए. हालांकि, ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में एम एस धोनी का किरदार निभाकर उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये उनके करियर की पहली फिल्म थी. इसके अलावा सुशांत के नाम ‘सोनचिड़िया’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’, ‘ब्योमकेश बक्शी’ जैसी सुपरहिट फिल्में हैं.

बता दें, सुशांत के मौत की जानकारी सबसे पहले उनके सफाई कर्मचारी को मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. पुलिस फ़िलहाल घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और जांच-पड़ताल जारी है. फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं है और न ही कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago