मनोरंजन

दी गॉन गेम रिव्यू: बेहतरीन अभिनय और थ्रिलर का शानदार, आखिर तक जोड़ कर रखती है ये वेब सीरिज!

The Gone Game Review: फिल्म और टीवी जगत को कोरोना संक्रमण के रूप में एंटरटेनमेंट के लिए एक नया सब्जेक्ट मिल गया है। डिजिटल प्लेटफार्म वूट सेल्क्ट पर रिलीज़ हुई वेब सीरिज “दी गॉन गेम”(The Gone Game) भी इसी के ऊपर बेस्ड है। इस वेब सीरिज में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच एक परिवार की कहानी दिखाई गई है जिसमें उनके बेटे की मौत हो जाती है। शुरुआत में इसे कोविड-19(Covid-19) से हुई मौत माना जाता है लेकिन कहानी के आगे बढ़ने के साथ ही ये हत्या में तब्दील होती नजर आती है। जोरदार थ्रिलर से भरपूर इस वेब सीरिज में आपको बहुत से उम्दा कलाकार नजर आएंगे। तो आइये एक नजर डालते हैं इस वेब सीरिज पर।

बेहद दिलचस्प कहानी है “दी गॉन गेम”(The Gone Game) की

इस थ्रिलर वेब सीरिज(Web Series) की शुरुआत में कोरोना संक्रमण के बारे में दिखाया गया है। कहानी की शुरुआत होती है 22 मार्च 2020 से जिस दिन जनता कर्फ्यू लगा था। एक रईस गुजराल परिवार की कहानी है जिसके सभी सदस्य एक दूसरे से दूर दिल्ली, मुंबई , देहरादून और बेंगलुरु जैसे अलग-अलग शहरों में हैं। लेकिन वो एक दूसरे से वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में होते हैं। इस वेब सीरिज की कहानी काफी तेज गति से चलती है। गुजराल परिवार का बेटा साहिल बैंकाक से वापिस आने के बाद खुद को एक कमरे में कोरोना की वजह से कैद कर लेता है। वो अपनी बीवी सुहानी से भी नहीं मिलता। एक ही घर में रहने के वाबजूद दोनों वीडियो कॉल पर बातें करते हैं। इसी बीच साहिल की तबियत ज्यादा ख़राब होती है और वो कोविड का टेस्ट करवाने के लिए मुंबई के जानकी देवी(Janki Devi) अस्पताल में एडमिट होने जाता है। बाद में पता चलता है कि, साहिल की मौत हो गई है। लेकिन कुछ टाइम के बाद ऐसा लगता है शायद किसी ने उसकी हत्या कर दी है। इसके अलावा एक ऐसा भी मोड़ कहानी में आता है जब सबको लगता है कि, साहिल जिन्दा है। डायरेक्टर ने इस वेब सीरिज में हॉरर का भी एक एंगल दिया है। इसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको ये वेब सीरिज जरूर देखनी चाहिए।

सभी कलाकारों ने अपने फोन पे की है इसकी शूटिंग

Image Source – Indianexpress.com

दी गॉन गेम(The Gone Game) वेब सीरिज की सबसे दिलचस्प बात यह कि, इसके सभी कलाकारों ने इसकी शूटिंग अलग-अलग और अपने फोन से की है। साहिल का किरदार निभाया है अर्जुन माथुर(Arjun Mathur) ने, उनके पिता का किरदार निभाया है संजय कपूर(Sanjay Kapoor) ने। इसके साथ ही साहिल की पत्नी सुहानी का किरदार श्रीया पिलगांवकर और उसकी बहन का किरदार श्वेता त्रिपाठी शर्मा(Shweta Tripathi Sharma) ने निभाया है। इस वेब सीरीज में इंद्रनील सेन और दिव्येंदु भट्टाचार्य का भी अहम रोल है। सीरिज के सभी पात्रों ने अपने-अपने हिस्से की शूटिंग अपने सेल फोन किया है। इस वेब सीरिज के डायरेक्टर नागेश भट्ट ने सभी कहानियों को बेहद संजीदगी से एक साथ पिरोया है। इस सीरिज में एडिटिंग का कमा भी बेहद उम्दा है। कोरोना की वजह से अब दूर रहते हुए भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई तकनीक से फिल्में और वेब सीरिज बनाई जा रही है।

यह भी पढ़े

बहरहाल कुल मिलकर देखा जाए तो इस वेब सीरिज में आपको बेहतर अभिनय, निर्देशन और कहानी तीनों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago