Image Source: Times of India/Instagram
TV Actress who did Plastic Surgery: ग्लैमर इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखे बिना तो गुजारा ही नहीं है। यही कारण है कि जिस तरीके से कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपने लुक को बदला है, उसी तरीके से टीवी इंडस्ट्री की भी कई अभिनेत्रियों ने अपना लुक बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। यहां हम आपको ऐसे ही टीवी अभिनेत्रियों से मिलवा रहे हैं।
मौनी रॉय टेलीविजन की नागिन के नाम से बड़ी मशहूर हुई हैं। उन्होंने अपने होठों की सर्जरी करवाई थी, ताकि उनका लुक बदल जाए। बताया जाता है कि अपना ऊपरी होंठ मौनी रॉय को पसंद नहीं था। यही कारण है कि उन्होंने अपने लुक को बदलने के लिए होठों की सर्जरी करवा ली।
टीवी सीरियल उतरन से टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई को बड़ी पहचान मिली है। रश्मि देसाई ने भी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई, ताकि उनके शरीर का जो अतिरिक्त मोटापा है, वह बाहर निकल जाए। रश्मि देसाई का जो नया लुक सामने आया, उसमें उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आई है।
पहले से भी अधिक खूबसूरत दिखने के लिए टीवी अभिनेत्री सारा खान के बारे में भी बताया जाता है कि उन्होंने भी अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। उन्होंने अपनी नाक, आंख और गालों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई हुई है। हालांकि, कभी भी सारा खान ने खुद से इस बात को स्वीकार नहीं किया है। फिर भी आप सारा खान की पहले की और अब की तस्वीरें देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि सारा खान के लुक में काफी बदलाव आया है।
शमा सिकंदर टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें लोकप्रियता सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है’ से हासिल हुई थी। उनके बारे में भी बताया जाता है कि उन्होंने भी अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा रखी है। सुंदर दिखने की चाहत में उन्होंने यह सर्जरी करवाई है। वैसे, शमा सिकंदर ने भी सारा खान की तरह ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने अपनी चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौली गांगुली के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने अपने होठों की सर्जरी करवाई हुई है। कहा तो यह भी जाता है कि होठों के साथ अपनी नाक और अपने गालों की भी प्लास्टिक सर्जरी मौली गांगुली ने करवा रखी है। वैसे, मौली गांगुली की ओर से कभी भी अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार नहीं की गई है।
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक राखी सावंत की खूबसूरती की दाद दी जाती है। राखी सावंत जो कि विवादों की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं, उन्होंने भी खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। राखी सावंत ने लिपोसक्शन और ब्रेस्ट सर्जरी करवा रखी है। उनके पहले और अब के लुक में काफी बदलाव देखने को मिलता है।
टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक गौहर खान ने जब अपनी लिप सर्जरी करवाई तो वे बड़ी चर्चा में रही थीं। ऐसा इसलिए हुआ था कि उनकी लिप सर्जरी गलत हो गई थी। गौहर खान खुद इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि उनकी एक खराब लिप सर्जरी हो गई थी।
टीवी जगत की अभिनेत्री संभावना सेठ ने टीवी इंडस्ट्री से बाहर निकलते हुए बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। ऐसा बताया जाता है कि आइटम नंबर्स में संभावना सेठ अधिक ग्लैमरस दिखना चाह रही थीं। यही वजह रही कि उन्होंने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। संभावना सेठ ने अपनी ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई है।
इस तरह से टीवी की इन अभिनेत्रियों ने अधिक सुंदर दिखने की चाहत में प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है और उन्होंने अपने लुक को बदल लिया है। इनका बदला हुआ लुक भी इनके फैंस को बहुत पसंद आया है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…