मनोरंजन

सनी देओल ने जब कर दी थी ऐसी गलती कि पिता धर्मेंद्र से नजरें मिलाना भी हुआ था मुश्किल

When Dharmendra Suffered Crores Because Of Sunny Deol: धर्मेंद्र और उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना में एक साथ तीनों को कमाल करते हुए देखना उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा ही खुशनुमा अवसर रहा था। इन तीनों ने मिलकर जिस तरह से इसमें कॉमेडी की थी, उसकी वजह से फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ था।

फिल्म इतनी कामयाब हुई थी कि इसकी सफलता को भुनाने के लिए फिल्म का दूसरा पार्ट भी तैयार किया गया था, लेकिन यह फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई थी।

सल्तनत में भी साथ दिखे थे बाप-बेटे

Image Source – 4kmoviesearch

हालांकि पहली बार ऐसा नहीं हुआ था कि जब बाप-बेटे की जुगलबंदी स्क्रीन पर फैंस को देखने के लिए मिली थी। अपने पिता धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को पहले भी एक बार फिल्म सल्तनत में देखा गया था। सनी देओल, जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, उन्होंने एक बार दरअसल कुछ ऐसा कर दिया था, जिसकी वजह से उनके पिता धर्मेंद्र निराश हो गए थे। जी हां, अपने बेटे सनी देओल के कारण धर्मेंद्र को तब हजार या लाख नहीं, बल्कि करोड़ों(When Dharmendra Suffered Crores) का नुकसान उठाना पड़ा था।

सनी देओल बनाने जा रहे थे फिल्म

यह हुआ था वर्ष 1999 में। उस वक्त सनी देओल(Sunny Deol), करिश्मा कपूर(Karishma Kapoor) और बॉबी देओल(Bobby Deol) को साथ में लेकर फिल्म लंदन बनाना चाह रहे थे। फिल्म निर्देशक गुरिंदर चड्ढा को इसके लिए उन्होंने साइन भी कर लिया था। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। कुछ ही दिन बीते थे कि गुरिंदर से सनी देओल की कुछ बहस हो गई थी। यह बहस फिल्म को लेकर थी।

सनी देओल ने खुद से किया निर्देशन

इसके बाद गुरिंदर चड्डा ने यह फिल्म छोड़ दी। ऐसे में सनी देओल ने यह निर्णय लिया कि वे अब खुद से फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म का नाम भी उन्होंने बदल डाला और इसका नाम उन्होंने दिल्लगी रख दिया। करिश्मा कपूर को भी उन्होंने फिल्म से हटा दिया और उनकी जगह वे अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर(Urmila Matondkar) को ले आए।

बुरी तरह से फ्लॉप हुई फिल्म

सनी देओल के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म थी। फिल्म को बनाने में 60 करोड़ रुपये लगे थे। स्टारकास्ट इस फिल्म की अच्छी थी, मगर इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। बॉक्स ऑफिस पर दिल्लगी का कारोबार सिर्फ 21 करोड़ का ही रहा था।

डूब गए धर्मेंद्र के पैसे

धर्मेंद्र ने इस फिल्म में पैसे लगाए थे। ऐसे में उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। इतना बड़ा नुकसान हो जाने के बाद सनी देओल की स्थिति ऐसी थी कि पिता धर्मेंद्र से नजरें मिला पाना भी उनके लिए मुमकिन नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़े

हालांकि, सनी देओल एक मंझे हुए अभिनेता रहे हैं और अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने घायल, ग़दर: एक प्रेम कथा, जिद्दी, विश्वात्मा, दामिनी और घातक जैसी फिल्मों में खूब तारीफ बटोरी है। निर्देशन की बात करें, तो इसमें उन्हें कामयाबी नसीब नहीं हो पाई।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago