Featured

“आप” के इस नेता ने की सुसाइड, कांग्रेस पार्षद पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप!

आजतक न्यूज़ से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता निशांत तंवर(Nishant Tanwar) ने आत्महत्या कर ली है। आप नेता के परिवार ने पड़ोसी संदीप तंवर(Sandeep Tanwar), जो कांग्रेस के पार्षद भी हैं उनपर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृत नेता के परिवार जनों की सलाह पर पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है। आइये इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऐसे की आप नेता ने आत्महत्या

Image Source – Aajtak.in

गौरतलब है कि, निशांत तंवर(Nishant Tanwar) की लाश उनकी कार के पास दिल्ली-पानीपत हाईवे पर अर्द्धनंग अवस्था में मिली। लोगों ने लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी और इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जब पुलिस ने शव की पहचान की तो पता चला ये दिल्ली के नारायणा निवासी निशांत तंवर है जो आम आदमी पार्टी से वार्ड दो के अध्यक्ष थे। निशांत की पहचान उसके भाई निखिल तंवर ने की। निशांत की मौत जहर खाने की वजह से हुई जिसके लिए भाई निखिल ने पुलिस को बताया कि, दिल्ली कैंट का रहने वाला कांग्रेस पार्षद संदीप तंवर(Sandeep Tanwar) इस घटना के लिए जिम्मेवार है। पुलिस को दिए बयान में निखिल ने बताया कि, संदीप ने उसके भाई निशांत और पूरे परिवार के खिलाफ 12 सितंबर को पुलिस में मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

इस वजह से हुई थी निशांत(Nishant Tanwar) और संदीप की लड़ाई

Image Source – IST

निशांत(Nishant Tanwar) के भाई निखिल ने पुलिस को बताया कि, निशांत बरार स्क्वायर में स्थित झुग्गियों का निर्माण अपने तरीके से करना चाहता था। इसी बात को लेकर संदीप और उसमें बात तब बढ़ गई जब निशांत ने सुनील नाम के एक व्यक्ति को झुग्गी में दीवार खड़ी करने से रोका। इसके बाद संदीप ने निशांत पर उसपर हमला करने का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया।

यह भी पढ़े

इसकी जानकारी निशांत(Nishant Tanwar) ने खुद निखिल को फोन पर दी और कहा कि, संदीप उसे प्रताड़ित करता है। संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago