Featured

पानी पिला देगा स्वरा भास्कर का ये लुक, रिलीज हुआ ‘आपके कमरे में कोई रहता है’ का ट्रेलर

‘Aapkey Kamre Mein Koi Rehta Hai’ Trailer Released: स्वरा भास्कर को अब तक फ्लेश और भाग बीनी भाग जैसी वेब सीरीज में देखा जा चुका है। स्वरा भास्कर(Swara Bhaskar) ने फ्लेश में एक पुलिस ऑफिसर और भाग बीनी भाग में स्टैंड अप कॉमेडियन की भूमिका में हर किसी को खूब प्रभावित किया है।

एकदम जुदा अंदाज

इस बार स्वरा भास्कर अपनी वेब सीरीज ‘आपके कमरे में कोई रहता है’(Aapkey Kamre Mein Koi Rehta Hai) के जरिए अपने फैंस को डराने के लिए आ रही हैं। इस बार उनका बिल्कुल जुदा अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है। स्वरा भास्कर की अगली वेब सीरीज ‘आपके कमरे में कोई रहता है’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

कुछ ऐसी है कहानी

इस वेब सीरीज की कहानी कुछ ऐसी है कि 4 युवा मिलकर एक घर ढूंढ रहे हैं। काफी ढूंढने के बाद एक घर उन्हें मिल तो जाता है, लेकिन इसके भूतहा होने की वजह से उनके साथ उल्टा-सीधा होने लगता है। स्वरा भास्कर(Swara Bhaskar) में एक प्रेतात्मा प्रवेश कर जाती है। ऐसे में इस वेब सीरीज में हॉरर के साथ कॉमेडी का खूब मिश्रण देखने के लिए मिलता है, जो कि भरपूर मनोरंजन करने वाला है। एमएक्स प्लेयर पर यह वेब सीरीज आगामी 22 जनवरी से स्ट्रीमिंग होने जा रही है।

ये भी आएंगे नजर

‘आपके कमरे में कोई रहता है'(Aapkey Kamre Mein Koi Rehta Hai) नामक इस हॉरर कॉमेडी सीरीज में केवल स्वरा भास्कर ही नहीं, बल्कि अमोल पराशर, नवीन कस्तूरिया, आशीष वर्मा और सुमित व्यास भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं।

यह भी पढ़े

रही हैं चर्चा में

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर किसान आंदोलन को दिए गए अपने समर्थन की वजह से भी बीते दिनों सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने यह कहा था कि मैं किसान तो नहीं हूं, लेकिन रोटी खाती हूं और रोटी किसान ही पैदा करते हैं। इसलिए किसानों से मेरा नाता है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago