Featured

आसिम रियाज़ और हिमांशी के चौथे गाने “अफ़सोस करोगे” का पोस्टर रिलीज़, देखें एक झलक!

बिग बॉस 13 के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक आसिम रियाज़(Asim Riaz) और हिमांशी खुराना(Himanshi Khurana) एक साथ अपने चौथे गाने की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। अब तक खयाल राखिया कर, कल्ला सोहना नाई और दिल को मैंने दी कसम के बाद, “अफ़सोस करोगे”(Afsos Karoge) में यह जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई देने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर को देख कर ऐसा मालूम होता है कि यह भी एक रोमांटिक लव सांग ही होगा। देखें कैसा है इस नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर और कब होने वाला है रिलीज़।

हिमांशी ने शेयर किया इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर

जानकारी हो कि, आज बुधवार को, आसिम ने म्यूजिक वीडियो के पोस्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही फैंस के बीच काफी तेजी से यह वायरल हो गया। “अफ़सोस करोगे”(Afsos Karoge)म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में आसिम और हिमांशी को वायलिन बजाते हुए देखा जा सकता है। हमेशा की तरह, इस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में उनकी केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है और गाने की रिलीज़ के लिए प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं। बता दें कि, इस पोस्टर को शेयर करते हुए आसिम ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “ सरप्राइज यह गाना कल 3 सितंबर को आ रहा है।”

गाने के रिलीज़ का फैंस नहीं कर पा रहे हैं इंतज़ार

Image Source – Instagram@asimriaz

आपको जानकर हैरानी होगी कि, आसिम और हिमांशी के फैंस ने उनके इस नए म्यूजिक वीडियो के पोस्टर पर प्यार भरे कमेंट करने शुरू कर दिए हैं जो थमने का ना नहीं ले रहा है। इस पोस्टर पर कमेंट में एक यूजर ने लिखा, “इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” एक अन्य फैन ने लिखा, “मैं यह देखकर बहुत उत्साहित हूं।” और, एक यूजर ने टिप्पणी की, “ऑल दी बेस्ट आसिम एंड हिमांशी, यू गाइज रॉक।”

यह भी पढ़े

बिग बॉस 13 के घर में उनकी प्रेम कहानी शुरू होने के बाद से ये दो लवबर्ड्स काफी चर्चा में हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी, उनके प्रशंसकों ने यह सुनिश्चित किया कि वे अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहें। सोशल मीडिया पर दोनों के बहुत से फैन पेज भी हैं, यह प्रशंसकों का प्यार ही है जिस वजह से दोनों आज साथ हैं और समय-समय पर उनके लिए म्यूजिक वीडियो लेकर आते रहते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago